गुरुर को छोड़ें, थरूर से सीखे राहुल और प्रियंका – सभी को छट पर्व की बधाई – नरोतम मिश्रा – देखे विडीओ

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कोरोना पर
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए, वहीं 11 ठीक हुए, 92 एक्टिव केस बचे हैं

कांग्रेस बैठक
कांग्रेस की बैठक पर गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की परिस्थितियों का मंथन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री, पीसीसी चीफ क्या समीक्षा करेंगे, खुद की समीक्षा कर लें, अंतर्मुखी हो जाएं, मंथन में सिर्फ जय जय कमलनाथ ही होगा।

 

पीएम मोदी के दौरे पर
15 को बीजेपी भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस मनाने जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, जिसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों को लेकर मंत्रियों की बैठक बुलाई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हबीबगंज स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे।

 

प्रियंका गांधी पर
प्रियंका गांधी के नोटबंदी पर ट्वीट करने पर बोले प्रियंका गांधी को पहले इंटरनेट पर जाना चाहिए, काले धन का प्रमाण नहीं बता सकती झूठे ट्वीट करना उनकी आदत है, आतंकवाद की बात करती हैं, पर अक्षरधाम जैसी घटना कहीं नहीं हुई है।

कश्मीर पर
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कभी कश्मीर को लेकर कभी ट्वीट नहीं किया करते, सिर्फ घटना होने का इंतजार करते हैं, घटना होने का इंतजार करता है तो वह गांधी परिवार है।

थरूर पर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है, इस पर गृह मंत्री ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों गुरुर पर ना जाएं, थरूर पर जाएं।

पराली पर
पराली जलाने को लेकर कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसी स्तिथि मध्यप्रदेश में नहीं है, फिर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

छट पूजा
छट पूजा की गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बधाई दी।

दिग्विजय सिंह पर
दिग्विजय सिंह सिर्फ ट्वीट करते हैं, उनके पास कोई काम नहीं बचा है।

एनएसयूआई पर
एनएसयूआई के प्रदर्शन को लेकर कहा कि पहले खुद की 15 महीने की सरकार को देखें शिक्षा के लिए क्या किया है, कमलनाथ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नहीं किया है।

बाइट – नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *