
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी हमेशा अपने फैन्स का खयाल रखते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे फैन्स ऐसी भी होते हैं जो सेल्फी के लिए ओवर एक्साइटेड हो जाते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर सामने आया है। इसमें सलमान सेल्फी के लिए परेशान फैन से इरिटेट होते नजर आते हैं। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है, जिस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
इस वीडियो को वूम्पला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी कार के पास खड़े हैं और उनके आस-पास लोग हैं. जब एक फैन सलमान खान के पास आकर उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो वे उसे हाथ से इशारा कर उनसे दूर जाने को कहते हैं. इस दौरान सलमान का एटीट्यूड देखने लायक है. इस वीडियो के सामने आते ही लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं. वीडियो को कुछ ही देर में 3 लाख 20 हजार से भी अधिक व्यूज आ गए हैं.
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाई को पता नहीं किस बात की अकड़ है’. तो एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘मेगास्टार’. वहीं एक और फैन लिखते हैं, ‘सलमान भाई से 2 गज दूरी पे रह भाई’. गौरतलब है कि इस समय सलमान खान बिग बॉस 15 को होस्ट करते हुए देखे जा रहे हैं.