‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को मिले नए ‘नट्टू काका’? वायरल हो रही यह तस्वीर

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इंडियन टेलीविजन के सबसे चर्चित शोज़ में से एक है. इतने बड़े फैन फॉलोइंग की वजह से ही ये शो अपने 3200 से ज़्यादा एपिसोड पूरे कर पाया है. शो की खास बात ये है कि इसके हर किरदार का अपना अलग ही फैन बेस है , लेकिन ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम को उस समय गहरा सदमा लगा था जब नट्टू काका यानी घनश्याम नायक के निधन की खबर आई थी. उनके निधन पर शो के कलाकर सहित फैन्स भी काफी इमोशन दिखे थे. काफी दिनों से इस बात बात की चर्चा थी कि शो में अब नट्टू काका के किरदार को कौन निभाएगा. लेकिन लगता है कि अब यह तलाश खत्म हो गई है और बताया जा रहा है कि नए नट्टू काका मिल गए. हालांकि, शो के मेकर्स की तरह से इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि कौन नट्टू काका का रोल करेगा.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका के किरदार के लिए एक फैन क्लब यह दावा कर रहा है कि शो के लिए नए नट्टू काका मिल गए है. इंस्टाग्राम पर उनका एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि नए एक शख्स इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में उसी कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, जहां पर घनश्याम नायक बैठते थे. ये फैन क्लब इसी शख्स को अगला नट्टू काका बता रहा है. हालांकि अब देखना होगा कि इनके दावों में कितनी सच्चाई है.

बता दें कि घनश्याम नायक यानी नट्टू काका ने एक इंटरव्यू में अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा था कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं. घनश्याम नायक टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे. उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफ, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *