
कौन बनेगा करोड़पति 13 में लोग बड़ी धनराशि जीतने तो आते ही हैं लेकिन साथ ही इस शो में आने वाले हर कंटेस्टेंट का सपना होता है बॉलीवुड के महानायक का दीदार करना. ढेरों कंटेस्टेंट सिर्फ अमिताभ बच्चन से मुलाकात करने के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर हॉटसीट तक का सफर तय कर जाते हैं. लेकिन सोचिए अगर कभी अमिताभ बच्चन को गुस्सा आ जाए तो?
कटरीना कैफ पर अमिताभ का गुस्सा
टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. शो के इस खास एपिसोड में एक्टर अक्षय कुमार , कटरीना कैफ और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे. अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हॉटसीट पर बैठे हुए थे और अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों का सामना कर रहे थे.
सेट छोड़कर चले गए अमिताभ बच्चन
तभी अचानक अमिताभ बच्चन को लगा कि खेल में चीटिंग की जा रही है. अमिताभ बच्चन ने इस पर आपत्ति जताई और वह काफी ज्यादा नाराज हो गए. 21 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन शूटिंग के दौरान ही अपनी कुर्सी छोड़कर सेट से चले गए. सिचुएशन ऐसी बनी कि पूरी सेट और ऑडियंस पर सन्नाटा छा गया. हर कोई एक दूसरे का मुंह देख रहा था.
सेट पर ऑडियंस में छाया सन्नाटा
रोहित शेट्टी ने सिचुएशन संभालने की कोशिश की और एक क्रू मेंबर के साथ सेट के पीछे गए. बाद में उन्होंने अक्षय कुमार को बुलाया और दोनों साथ में बिहाइंड द सेट चले गए. सेट पर कटरीना कैफ अकेली बैठी थीं और उनका चेहरा उतर गया था. रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने वापस आकर कटरीना को समझाया कि शो में ऐसा पहली बार हुआ है.
तकरीबन रोने लगीं कटरीना कैफ
कटरीना का मुंह उतर गया और वह किसी तरह से खुद को सही साबित करने की कोशिश करती दिखीं. एक्ट्रेस बदहवास सी बैठी रहीं और फिर कुछ देर बाद अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सेट पर हंसते हुए वापस लौटे. अमिताभ बच्चन ने हंसते हुए कहा कि जब सेट पर अक्षय कुमार हों तो इस तरह के सेट होना स्वाभाविक है. हालांकि अक्षय कुमार इस पूरी प्लानिंग का जिम्मा अमिताभ के सेट पर देते नजर आए.