Team India T20 squad announced: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, ये दिग्गज होगा कप्तान

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है.अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम को अपने घर में 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज के लिए हालांकि अभी टीम का चयन नहीं किया गया है। व्हाइट बॉल के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भारतीय टी-20 टीम की कमान संभालेंगे क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। विराट ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और इस टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त होने के बाद सोमवार को वह बतौर टी20 कप्तान आखिरी बाद मैदान पर दिखे।

कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जयपुर, रांची और कोलकाता में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद वो कानपुर और मुंबई में दो टेस्ट मैचों की मेजबानी करेगा।

भारत की टी-20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मो. सिराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *