
कोरोना वायरस एक बार फिर यूरोप में कहर बरपा रहा है। यूरोपीय देशों में कोविड से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।इस समय जर्मनी में कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है. जर्मनी में हर दिन कोरोना संक्रमण के मामलों मे तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. पिछले एक दिन में कोविड-19 के 50 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. यूरोप में कोरोना एक बार फिर से तेजी से अपने पैर फैला रहा है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबकि यूरोप में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में पिछेल एक दिन में कोरोना के 50 हजार 196 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
फिर से लौट रही है महामारी
यह पहला ऐसा मौका है जब महामारी के शुरुआत से जर्मनी में इतनी भारी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं. संक्रमण की वजह से इससे होने वाली मौतों की संख्या में भी तेजी आई है.
तेजी से फैलते संक्रमण को लेकर चासलर एंजेला मर्केल ने कहा कि महामारी एक बार फिर से लौट रही है. चांसलर के प्रवक्ता ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और क्षेत्रीय अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने कही उम्मीद है कि जल्द ही संक्रमण के फैलाव को रोक लिया जाएगा.
फिर से लागू हुए प्रतिबंध
बता दें कि जर्मनी में अपेक्षाकृत वैक्सीनेशन भी काफी कम मात्रा में हुआ है. जर्मनी में अभी तक 67 प्रतिशथ टीकाकरण हुआ और अब संक्रमण फैलने के बाद अस्पतालों में भी टीकाकरण में तेजी लाने का दबाव बढ़ गया है. इस समय सैक्सोनी, बवेरिया और बर्लिन कोरोना संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित है. बर्लिन में एक बार फिर से कोविड प्रतिबंधों को लागू कर दिया गया. सोमवार को बिना टीकाकरण वालों को होटल्स, स्पोर्ट्स हॉल, हेयर पॉर्लर समेत कई जगहों पर प्रवेश पर बैन लगा दिया गया.