आज का राशिफल एवं पंचांग

  ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5123
विक्रम संवत्…………………..2078
शक संवत्……………………..1943
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………….कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी………………………….द्वादशी
दुसरे दिन प्रातः 08.00 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
सूर्योदय………..प्रातः 06.31.39 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.43.03 पर
सूर्य राशि………………………..तुला
चन्द्र राशि……………………….मीन
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………….उत्तराभाद्रपद
संध्या 06.01 पर्यंत पश्चात रेवती
योग……………………………..वज्र
रात्रि 01.30 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण……………………………..बव
संध्या 07.20 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………..शरद
दिन…………………………..सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 नवम्बर सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष :
तिथी/पर्व/व्रत विशेष :-
? देव प्रबोधनी एकादशी व्रत :-
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी, देवउठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी आदि नामों से भी जाना जाता है ।
शास्त्रों में कार्तिक मास को श्रेष्ठ मास माना गया है। मासों में कार्तिक मास, देवताओं में भगवान विष्णु और तीर्थों में नारायण तीर्थ बद्रिकाश्रम श्रेष्ठ है। ये तीनों कलियुग में अत्यंत दुर्लभ हैं। अर्थात्‌ कार्तिक मास के समान कोई भी मास नहीं है।
पुराण में वर्णित है कि यह मास धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष को देने वाला है। विशेष रूप से स्नान दान एवं तुलसी की पूजा इस मास में विशेष फलदायी है। कार्तिक मास में दीपदान करने से पाप नष्ट होते हैं। स्कंद पुराण में वर्णित है कि इस मास में जो व्यक्ति देवालय, नदी के किनारे, तुलसी के समक्ष एवं शयन कक्ष में दीपक जलाता है उसे सर्व सुख प्राप्त होते हैं।
इस मास में भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी के निकट दीपक जलाने से अमिट फल प्राप्त होते हैं। इस मास में की गई भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की उपासना असीमित फलदायी होती है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी की तिथि को देव शयन करते हैं और इस कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन उठते हैं। इसीलिए इसे देवोत्थान (देवउठनी) एकादशी कहा जाता है।
चातुर्मास पूर्ण :-
देवशयनी एकादशी से प्रारंभ हुआ चातुर्यामास व्रत आज पूर्ण होता है | इस व्रत को करने वाले सूर्य जैसे दीप्तिमान होकर विमान पर बैठकर स्वर्ग को जाते हैं। इस व्रत में गुरु व शुक्र उदय-अस्त का कोई विचार अवश्य करें। यदि सूर्य धनु राशि के अंश में भी आ गया तो यह तिथि पूर्ण समझी जाती है। जो स्त्री या पुरुष पवित्र होकर शुद्धता से इस व्रत को करते हैं, वे सब पापों से छूट जाते हैं।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.49 से 12.32 तक ।
?‍? राहुकाल :-
प्रात: 08.05 से 09.27 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
तुला
04:33:44 06:46:36
वृश्चिक
06:46:36 09:04:30
धनु
09:04:30 11:10:09
मकर
11:10:09 12:57:17
कुम्भ
12:57:17 14:30:51
मीन
14:30:51 16:02:03
मेष
16:02:03 17:42:46
वृषभ
17:42:46 19:41:24
मिथुन
19:41:24 21:55:05
कर्क
21:55:05 24:11:16
सिंह
24:11:16 26:23:04
कन्या
26:23:04 28:33:44
?  दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..6
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 06.42 से 08.04 तक अमृत
प्रात: 09.26 से 10.48 तक शुभ
दोप. 01.32 से 02.54 तक चंचल
अप. 02.54 से 04.16 तक लाभ
सायं 04.16 से 05.38 तक अमृत
सायं 05.38 से 07.16 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ पुष्पहस्ताय नमः  ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अन्योन्यैक्यप्रभावेण पाण्डवानां जयः किल ।
विनष्टाः कौरवाः सर्वे तदभावान्न संशयः ॥
अर्थात :-
अन्योन्य ऐक्यप्रभाव से पांडवों का जय हुआ, और उसके अभाव से कौरवों का नाश, इसमें संदेह नहि ।
? आरोग्यं :-
अंजीर के औषधीय अनुप्रयोग –
4. डायबिटीज का है इलाज –
मौजूदा जीवनशैली में न सिर्फ अधेड़ वरन युवा भी डायबिटीज की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादातर लोग डायबिटीज के कारण दवाओं पर आश्रित हैं। लेकिन अंजीर के सेवन से डायबिटीज जैसी बीमारियों को भी मात दिया जा सकता है। असल में अंजीर में पोटाशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इससे इंसुलिन में कमी आती है। यदि आप रोजाना अंजीर के दानों को मधु के साथ मिलाकर खाती हैं तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। शुरूआती दिनों आप चाहें तो ऐसा एक सप्ताह करके देखें। इससे यदि बेहतर परिणाम मिलते हैं तो इसे जारी रख सकती हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। थकान रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति से दूर रहें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाएँगे।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यापार में मनोनुकूल लाभ होने के योग हैं। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। समय का सदुपयोग होगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें, किसी बात पर मतभेद की संभावना है। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। विवाद न करें। दु:खद समाचार मिल सकता है।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। सुखवृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अनसोचे कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। कार्य में सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। फालतू खर्च होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में कमी आ सकती है। उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यापार में लाभ होने के योग हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। आय में कमी होगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
प्रयास सफल रहेंगे। योजना बनेगी। आशानुरूप स्थिति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। व्यापार की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनागम होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति के योग हैं। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिल सकेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 15 नवंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रातःकाल 06:51 बजे तक रहेगी बाद द्वादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:44 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र सायं 06:09 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 07:59 से 09:24 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:44 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ~:  विशेष  :~
          आज देवउठनी एकादशी व्रत वैष्णवों का , तुलसी विवाह , वंजुली महाद्वादशी व्रत , मन्वादि , हरिवासराडभाव चातुर्मास व्रत नियम समाप्त , पंचक , कालिदास जयंती , गंडमूल आरंभ सायं 06:09 बजे से ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । धार्मिक काम में धन खर्च होगा । खर्च बढ़ेगा । लुभावने ऑफरों में न पड़ें उसका ध्यान रखें । जमीन , मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई हो सकती है ।
          वृषभ :~ आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि हो सकती है । व्यापार में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे । पारिवारिक और मित्रों के साथ हँसी – खुशी से दिन बीताएंगे । प्रवास – पर्यटन होगा । विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा।
          मिथुन :~ आज आप हर कार्य सरलता से पूर्ण कर सकेंगे । घर , आफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण से प्रसन्नता रहेगी । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । उच्च पदाधिकारियों के सहयोग से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा ।
          कर्क :~ आज आपको शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ – साथ भाग्यवृद्धि से प्रसन्नता रहेगी । विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे । धार्मिक कार्य , देवदर्शन और यात्रा से आनंद होगा । पारिवार के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगें ।
          सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य में विशेष ध्यान रखे । बीमारी मे खर्च करना पड़ेगा । क्रोध और वाणी वश में रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । बाहरी खान – पीन से स्वास्थ्य  खराब हो सकता है । मन पर नकारात्मक विचार हावी होंगे ।
          कन्या :~ आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी । स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा ।  नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी तथा पहनने का अवसर आएगा । भागीदारी के लिए समय अनुकूल है । प्रवास – पर्यटन हो सकता है ।
          तुला :~ आज नौकरी वालो के लिए बहुत लाभदायक है । नौकरीवालों को  यश और सफलता मिलेगी । प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे । आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । आर्थिक योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है ।
          वृश्चिक :~ आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति और ताजगी नही रहेगी । परिवारिक कलह के वातावरण से उदास रहेंगे । अनिद्रा सताएगी ।  सार्वजनिक अपमान हो सकता है । धन की हानि होगी । स्त्रीवर्ग से हानि पहुँचेगी ।
          धनु :~ आज आपको अनुकूल परिस्थिति हर कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे । मन प्रसन्नचित्त रहेगा । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा । भागीदारी में लाभ होगा । भाई – बहनों के साथ समय व्यतीत करेंगे । कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं ।
          मकर :~ आज आपमे दुविधा से निर्णयशक्ति का अभाव से उलझन रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । वाणी पर संयम नहीं होगा और वादविवाद में पड़ने से स्वजनों से मनमुटाव होगा । कार्य में कम सफलता मिलेगी । अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है ।
          कुंभ :~ आज आपके मन की दुविधाओं से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । वाणी असंयमित रहने से स्वजनों के साथ मनमुटाव होगा । कार्य में कम सफलता मिलेगी । अनावश्यक खर्च और धनहानि होगी ।
          मीन :~ आज आप आनंद – उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता से चेतना और स्फूर्ति रहेगी । नए कार्य में सफलता मिलेगी । मन मे अनिर्णय की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *