
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई सामने. बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा कुछ घंटों पहले शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी की सारी रस्में चंडीगढ़ में निभाई गई. राज कुमार राव जहां ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं वहीं उनकी साथी पत्रलेखा लाल शादी के जोड़े में दिख रही हैं. फैंस के साथ सेलेब्स भी एक्टर को जमकर उनकी शादी के लिए बधाई दे रहे हैं. वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है.

शादी की खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- “आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार. आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है. पत्रलेखा मैं हमेशा के लिए अब तुम्हारा हूं” बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने राज कुमार राव और पत्रलेखा को जमकर शादी की बधाई दी है.

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट द ओबेरॉय सुखविलास में हुई थी. इस समारोह में परिवारवालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी शामिल रहे. बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई में नजर आए. बता दें, कि पत्रलेखा सबसे पहले राजकुमार राव के अपोजिट फिल्म ‘सिटी लाइट्स (2014)’ में नजर आई थीं. वहीं राजकुमार राव हाल ही में कृति सेनन के साथ ‘हम दो हमारे दो’ में नजर आए हैं.
