
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?मंगलवार, १६ नवम्बर २०२१?
सूर्योदय: ? ०६:४४
सूर्यास्त: ? ०५:२४
चन्द्रोदय: ? १५:४८
चन्द्रास्त: ?२८:४१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? कार्तिक
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वादशी (०८:०१ तक)
नक्षत्र ? रेवती (२०:१५ तक)
योग ? सिद्धि (२५:४८ तक)
प्रथम करण ? बालव (०८:०१ तक)
द्वितीय करण ? कौलव (२०:५२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक (१३:०१) से
चंद्र ? मेष (२०:१४ से)
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? तुला (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४० से १२:२३
अमृत काल ? १७:३८ से १९:२३
सर्वार्थसिद्धि योग ? २०:१५ से ३०:४४
अमृतसिद्धि योग ? २०:१५ से ३०:४४
रवियोग ? २०:१५ से ३०:४४
विजय मुहूर्त ? १३:४८ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०९ से १७:३४
निशिता मुहूर्त ? २३:३५ से २४:२९
राहुकाल ? १४:४१ से १६:००
राहुवास ? पश्चिम
यमगण्ड ? ०९:२२ से १०:४२
होमाहुति ? शनि (२०:१५ तक)
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी (०८:०१ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व २०:१५ से)
शिववास ? कैलाश पर (०८:०१ से नन्दी पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिये का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
संक्रान्ति सूर्य वृश्चिक में (१३:०१) से (पुण्यकाल सूर्योदय के बाद), भौम प्रदोष व्रत, पंचक समाप्त २०:४० पर, विवाहदी मुहूर्त सिंह लग्न रात्रि १२:०२ से ०२:१९ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
रेवती नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (दो, च, ची) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम अश्विनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (चू, चे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
तुला – २८:२६ से ०६:४७
वृश्चिक – ०६:४७ से ०९:०७
धनु – ०९:०७ से ११:१०
मकर – ११:१० से १२:५१
कुम्भ – १२:५१ से १४:१७
मीन – १४:१७ से १५:४१
मेष – १५:४१ से १७:१५
वृषभ – १७:१५ से १९:०९
मिथुन – १९:०९ से २१:२४
कर्क – २१:२४ से २३:४६
सिंह – २३:४६ से २६:०५
कन्या – २६:०५ से २८:२३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०६:४३ से ०६:४७
शुभ मुहूर्त – ०६:४७ से ०८:०१
चोर पञ्चक – ०८:०१ से ०९:०७
शुभ मुहूर्त – ०९:०७ से ११:१०
रोग पञ्चक – ११:१० से १२:५१
शुभ मुहूर्त – १२:५१ से १४:१७
मृत्यु पञ्चक – १४:१७ से १५:४१
रोग पञ्चक – १५:४१ से १७:१५
शुभ मुहूर्त – १७:१५ से १९:०९
मृत्यु पञ्चक – १९:०९ से २०:१५
अग्नि पञ्चक – २०:१५ से २१:२४
शुभ मुहूर्त – २१:२४ से २३:४६
रज पञ्चक – २३:४६ से २६:०५
शुभ मुहूर्त – २६:०५ से २८:२३
चोर पञ्चक – २८:२३ से ३०:४४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियां विपरीत बनेगी पूर्व में बनाई योजना परिस्थिति वश अंत समय मे बदलनी पड़ेगी। जिस कार्य ने लाभ देख रहे थे वहां से लाभ तो होगा लेकिन आशा से बहुत कम। व्यवसायी वर्ग धन अथवा महंगी वस्तुओ संबंधित कार्य विचार कर ही करें हानि की संभावना आज अधिक है। धन के फंसने पर आगे के कार्य प्रभावित होंगे। नौकरी वाले जातक विषम परिस्थितियों में भी निश्चिन्त रहेंगे लेकिन घर के वातावरण में कुछ ना कुछ उथल-पुथल लगी रहेगी। धन की आमद प्रयास करने पर हो जाएगी लेकिन आवश्यकता की तुलना में कम रहेगी। महिला वर्ग भावुक कर खर्चा करवाएगी कर्ज बढ़ने के आसार है खर्च आज सोच समझ कर ही करे। सेहत में नया विकार आएगा।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सामाजिक एवं राजकीय कार्य के लिये अनुकूल है धन के साथ पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलेगा। समाज के उच्चवर्गीय लोगो से जान पहचान होगी परन्तु इनसे तुरंत लाभ उठाने का प्रयास ना करें अन्यथा संबंधों में तुरंत खटास भी आ सकती है। सार्वजिक क्षेत्र पर आवश्यकता पड़ने पर ही बोले जल्दबाजी में कुछ अप्रिय बयानबाजी कर देंगे जिससे व्यक्तित्व में कमी आ सकती है। व्यवसायी वर्ग धन कमाने के चक्कर मे जल्दबाजी करेंगे परन्तु ध्यान रहे प्रतिस्पर्धा होने के बाद भी आज धैर्य रखने का परिणाम बाद में अवश्य ही लाभ दिलाएगा। धन की आमद संतोषजनक रहेगी खर्च करने में पीछे नही हटेंगे। घर का वातावरण गलतफहमी के कारण कुछ समय के लिये अशान्त बनेगा। जोड़ो अथवा मासपेशी संबंधित समस्या बन सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा जिस भी कार्य को करेंगे उसमे परिस्थितियां स्वतः ही अनुकूल बनने लगेंगी आवश्यकता के समय सहयोग भी आसानी से मिल जाएगा। अधिकांश कार्य सही दिशा और भाग्य का साथ मिलने से समय पर पूर्ण होंगे। कारोबारी लोग आज किया निवेश का लाभ निकट भविष्य में उठाएंगे फिर भी ज्यादा जोखिम ना लें। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त कार्य आने पर असहज अनुभव करेंगे सहयोग भी कम मिलेगा फिर भी अपने पराक्रम से थोडे विलम्ब से विजय पा लेंगे। धन की आमद दोपहर बाद निश्चित होगी अतिरिक्त खर्च भी होंगे। गृहस्थ का माहौल पल-पल में बदलने से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। परिजनों के लिये समय निकालें अन्यथा मतभेद हो सकते है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन दैनिक कार्यो के अलावा धार्मिक कार्यो के लिये भी समय निकालेंगे परोपकार की भावना दिखावे की रहेगी दान पुण्य मतलब के लिये ही करेंगे। व्यवहारिक जगत के लिये आज आप नकारा ही सिद्ध होंगे। अपना कार्य साधने के लिये मीठे बनेंगे परन्तु किसी और का कार्य करने में क्रोध आएगा। कार्य-व्यवसाय से आज लाभ की उम्मीद अधिक रहेगी धन लाभ होगा भी आशाजनक लेकिन असमय होने उत्साहित नही करेगा। नौकरी वाले लोग जदबाजी में कुछ ना कुछ गड़बड़ करेंगे जिसके उजागर होने पर आलोचना होगी। पारिवारिक वातावरण गरिमामय रहेगा लेकिन परिजनों मन ही मन कुछ ना कुछ उधेड़ बुन में रहेंगे। घरेलू कार्यो की टालमटोल से बचे कलह हो सकती है। सेहत थकान को छोड़ सामान्य रहेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही शारीरिक शिथिलता सभी कार्यो में बाधा डालेगी फिर भी जबरदस्ती करना बाद में महंगा पड़ेगा। शारीरिक रूप से आज कुछ ना कुछ परेशानी लगी रहेगी मन अनर्गल प्रवृतियों में भटकेगा। घर अथवा व्यावसायिक कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे लेकिन फिर भी मनोरंजन की योजना बनायेगें। कार्य व्यवसाय से लाभ निश्चित होगा लेकिन किसी के सहयोग से ही। महिलाये भी आरोग्य में कमी रहने के कारण धीमी गति से कार्य करेंगी घर का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आशाजनक नही रहेगा फिर भी कर्म की तुलना में अधिक ही होगा। परिवार के सदस्य झुंझलाहट में बेवजह ही एक दूसरे से उलझेंगे। यात्रा टालें।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन यादगार रहेगा। कई दिनों से मन में चल रही कामना की पूर्ति आज होने से अकस्मात खुशी मिलेगी। कार्य व्यवसाय में भी उन्नति के योग है जिस किसी कार्य को करेंगे उसमें स्वयं के बल पर ही सफलता पा लेंगे भागीदारी के कार्यो में बड़े निर्णय लेने से आज बचें अन्यथा तालमेल की कमी के कारण आपस मे फुट पड़ सकती है। महिलाए भ्रामक खबरों पर यकीन ना करें वरना घर का सुरम्य वातावरण छोटी सी गलतफहमी के कारण लंबे समय के लिये अशान्त बनेगा। धन की आमद सही समय पर होगी फिर भी आज संतोष की कमी रहने पर कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। व्यवहारिक संबंधों को छोड़ अन्य सभी कार्य में विजय मिलेगी। सेहत उत्तम रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन वृद्धिकारक रहेगा। जिस कार्य से कोई आशा नही रहेगी वहां से भी कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। अकस्मात लघु यात्रा आने से दैनिक कार्यो में फेरबदल करना पड़ेगा। आलस्य से आज बचें एक बार किसी कार्य मे विलम्ब हुआ तो रात्रि तक यही क्रम जारी रहेगा। मध्यान बाद व्यस्तता बढ़ेगी व्यवसाय में अकस्मात उछाल आएगा लेकिन इसके अनुरूप आपकी तैयारी नही होने पर खासी मशक्कत करनी पडेगी फिर भी धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी आर्थिक दृष्टिकोण से भविष्य के प्रति आज निश्चिन्त रहेंगे लेकिन घर मे किसी ना किसी से कलह होकर ही रहेगी। स्वास्थ्य मानसिक दुविधा के कारण सर दर्द अथवा अन्य छोटी मोटी परेशानी आ सकती है।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप स्वभाव से विवेक का परिचय देंगे इसके विपरीत घर का वातावरण बेवजह के झमेलों में डालेगा जिस कारण बाहर समय बिताना अच्छा लगेगा। दैनिक कार्य आज व्यवस्थित रहेंगे अधिक से अधिक धन कमाने की मानसिकता चैन से बैठने नही देगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा व्यस्त रहेंगे फिर भी इसका लाभ आशाजनक नही मिलेगा। आज आप अनैतिक कार्यो से स्वयं ही दूरी बनाकर रहेंगे फिर भी प्रलोभन से स्वयं को बचाना बड़ी चुनौती रहेगी। धन की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा सुधरेगी लेकिन घर मे फरमाइशें की सूची भी लंबी रहने के कारण तुरंत निकल जायेगा। सामाजिक कार्यो के प्रति उदासीनता व्यवहारिक जगत से दूरी बढ़ाएगी। स्वयं अथवा परिजन के स्वास्थ्य के ऊपर भी खर्च करना पड़ेगा।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर की परिस्थितियां पल पल पर क्रोध दिलाएंगी इसलिये आज आपको अधिक से अधिक मौन रहने की सलाह है। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मी अथवा किसी बाहरी व्यक्ति से तालमेल बिगड़ेगा आपको उनका एवं उनको आपका व्यवहार उद्दंड लगेगा जिससे कलह बढ़ेगी। गलती करने पर मान लें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से भी दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा जिस लाभ के आप अधिकारी है उसे कोई अन्य ले जाएगा अथवा बहुत कम होने पर निराश होंगे। व्यवसायी वर्ग तगादा करते समय विनम्र रहें अन्यथा गरमा गर्मी में धन डूब सकता है। मन आज वर्जित और असंवैधानिक कार्यो में शीघ्र आकर्षित होगा। महिलाए घर का वातावरण जितना सुधारने का प्रयास करेंगी उतना अधिक बिगड़ेगा। सेहत में नई समस्या बनेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के आरंभ से जिस कामना से कार्य करेंगे उसके मध्यान तक पूर्ण होने की संभावना है। कार्य व्यवसाय में आज अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम से अधिक लाभ कमा सकेंगे। घर के सदस्य अथवा सहकर्मी अपनी बात मनवाने के लिये जिद पर अडंगे पूरी ना होने पर जानबूझकर किसी कार्य मे विलम्ब अथवा बिगाड़ भी सकते है। धन की आमद निश्चित होगी समय से थोड़ा आगे पीछे ही सही। नौकरी वाले लोग आज आलस्य में रहेंगे कार्यो को मजबूरी में सर पर आने पर ही करेंगे। दफ्तर अथवा कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय की तुलना में व्यवस्था कम रहेगी जिससे लाभ की मात्रा घटेगी। अपनी कमिया को अनदेखा कर अन्य लोगो मे त्रुटियां निकालेंगे। घर की स्थिति कभी सामान्य कभी उग्र रहेगी। शारीरिक दुर्बलता अनुभव करेंगे।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन परिस्थिति कुछ एक बातो को छोड़ आपके अनुकूल रहेगी। दिन के आरंभिक भाग में थोड़ी उलझनों का सामना करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद अपने कार्यो पर गंभीर होकर ध्यान देंगे। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी बीच बीच मे पूर्ण होते रहने से मानसिक रूप से संतोष होगा। आज जबरदस्ती किसी के ऊपर कार्य ना थोपे अन्यथा बिगड़ने की संभावना अधिक है। महिलाए घरेलू आवश्यकता में विलंब होने पर नाराज रहेंगी आज मनाना मुश्किल ही रहेगा। सहकर्मी अथवा कोई अन्य आज अंत समय मे अपनी बात से पलटेगा इसलिये परिस्थिति अनुसार पहके से ही तैयार रहें। लंबी यात्रा आज ना करें हानि हो सकती है।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन पिछले दिन की तुलना में बेहतर रहेगा लेकिन फिर भी आज दिमाग से सभी प्रकार के डर को दूर करके ही लाभ पाया जा सकता है। दिन के आरंभ से मानसिक रूप से हल्कापन अनुभव करेंगे मन मे विचित्र ख्याल चलते रहेंगे। व्यवसायी वर्ग आज जल्दी ही अपने कामो में जुट जाएंगे इसके विपरीत नौकरी वाले लोग पहले विलम्ब करेंगे बाद में कार्य खत्म करने की जल्दी रहेगी। काम-धंधा मध्यान बाद से गति पकड़ेगा आज कोई बड़ा निर्णय ना ही ले तो बेहतर रहेगा। बचकानी हरकतों से आस-पास का माहौल हास्यप्रद बनाएंगे परिवार में धन अथवा अन्य कारण चिता का विषय रहेंगे। संध्या बाद यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत में सुधार अनुभव होगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 नवंबर 2021 मंगलवार संवत् 2078 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 08:02 बजे तक रहेगी बाद त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:44 एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । रेवती नक्षत्र रात्रि 08:14 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे रात्रि 08:14 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:41 से 04:12 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:38 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज मार्गशीर्ष संक्राति , सूर्य वृश्चिक राशि मे प्रवेश दोपहर 01:03 बजे से , पुण्य काल संपूर्ण दिन , द्वादशी तिथि वृद्धि , भौम प्रदोष व्रत , पंचक रात्रि 08:14 बजे तक , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक भावुक रहेंगे जिससे किसी की बातों से या व्यवहार से ठेस पहुँच सकती है । मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । स्वाभिमान को ठेस पहुँचने से ग्लानि होगी ।
वृषभ :~ आज आप चिंता से राहत होने से स्फूर्ति और उत्साह का माहौल रहेगा । भावुकता में कल्पना में विहार करेंगे । आंतरिक साहित्य एवं कला को बाहर लाने के लिए उचित समय है । परिवार मे विशेष ध्यान देंगे । मित्रों के साथ प्रवास होगा ।
मिथुन :~ आज शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित कार्य पूरे होगें और जिससे काफी प्रसन्न रहेंगे । आर्थिक योजनाओं से कई परेशानियां कम होगी । नौकरी व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे माहौल अच्छा रहेगा ।
कर्क :~ आज आपके दोस्तों , परिवार के साथ दिन काफी बेहतर बीतेगा । उनसे मिले उपहार खुशी को दुगुना कर देगी । घूमने का कार्यक्रम बनेगा तथा स्वादिष्ट भोजन करेंगे । शुभ समाचार मिलेगें तथा आर्थिक लाभ होगा ।
सिंह :~ आज आप कोर्ट – कचहरी के मामलों से दूर रहे । मानसिक बेचैनी तथा विभिन्न चिंताएं सताएगी । स्वास्थ्य खराब हो सकता है । वाणी और व्यवहार में संयम रखे नही तो किसी से तकरार हो सकती है ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों में यश , कीर्ति और लाभ मिलेगा । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ दिन आनंद में बीतेगा । प्रवास पर जा सकते हैं । पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा ।
तुला :~ आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण से काफी प्रसन्नता रहेगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । नौकरी वालों के लिए पदोन्नति हो सकती है । कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों द्वारा कार्य की सराहना करेगें । परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक थकान और आलस्य रहने से उत्साह नही रहेगा । इसका प्रभाव व्यावसायिक में पडेगा जिससे परेशानी हो सकती है । पदाधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज आप कोई भी नया काम आरंभ नहीं करे । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं । शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को टाल दें । काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें ।
मकर :~ आज आप दैनिक कार्यों के अलावा मनोरंजन तथा मिलने जुलने में बीताएंगें । प्रबल लाभ का योग है । व्यापार में वृद्धि होगी । भागीदारी से लाभ होगा । दलाली , कमिशन , व्याज आदि से आय की भरमार रहेगी ।
कुंभ :~ आज आपको कार्य मे यश – कीर्ति मिलेगी । परिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा । तन – मन मे ताजगी और स्फूर्ति रहेगी । नौकरी – व्यवसाय मे सहयोगियों का सहयोग मिलेगा । माता से अच्छे समाचार मिलेगें । खर्च बढ़ेगा ।
मीन :~ आज आपकी कल्पनी शक्ति पूरे निखार पर होगी । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी । पेट दर्द हो सकता है । मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।