रोड पर फिसली बाइक, ट्रक की चपेट में आया युवक, 5 सेकंड में चली गई जान, VIDEO देखकर सिहर जाएंगे

बैतूल जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक लड़के की बाइक फिसल गई और पीछे से आ रहे मिनी ट्रक का पहिया उसके ऊपर से निकल गया. करीब 5 सेकंड में युवक की मौत हो गई. घटना होते ही चारों ओर हड़कंप मच गया. हादसे का वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है.

 

 

बैतूल गंज थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक 19 साल का था. उसकी पहचान प्रशांत पुत्र बसंत पाठा के रूप में हुई है. वह राठीपुर का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक, प्रशांत रोज सुबह आर्मी भर्ती ट्रेनिंग सेंटर में जाता था. शुक्रवार को भी वह सेंटर से अपने घर जा रहा था. इस बीच हमलापुर में बैतूल-आमला रोड स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के सामने बाइक फिसलने से वह गिर गया. उसके गिरते ही पीछे से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. ट्रक ​​​​​का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान:-पुलिस का कहना है कि मिनी ट्रक (MP-48G-2285) केले लेकर आमला की ओर जा रहा था. हादसा होते ही लोग युवक की ओर दौड़े और उसे जिला अस्पताल ले गए. लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक शेख मोहम्मद अली निवासी नरखेड़ चला रहा था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि प्रशांत हादसे से ठीक पहले पेट्रोल भरवा रहा था. उसने गाड़ी मोड़ी लेकिन शायद तेज गति से आते ट्रक को नहीं देख सका. उसकी बाइक ट्रक के सामने ही फिसल गई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *