Coronavirus Indore News: महाराष्ट्र से इन्दौर आने वाले यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट फिर जरूरी

महाराष्ट्र  से इंदौर  और भोपाल में आने वाले सभी हवाई यात्रियों को अपने साथ कोरोना  की नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया  ने शनिवार को ही देश के प्रमुख एयरपोर्ट  पर आने वाले यात्रियों के लिए नई ट्रेवल गाइड लाइन जारी की है, जिसमें इंदौर  और भोपाल में महाराष्ट्र से आने वाले सभी यात्रियों के लिए रिपोर्ट जरूरी की गई है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यह संशोधित गाइडलाइन जारी हुई है।

भले ही मध्य प्रदेश में कोविड-19 से जुड़ी सभी पाबंदियों को हटाया गया है। कोरोना से पहले की स्थिति लौटने लगे हैं। महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से परिवहन भी कोरोना से पहले की तरह ही चलने लगा है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में बढ़ते केसेस को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। नए नियमों के तहत अब महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों को निगेटिव RTPCR रिपोर्ट साथ रखनी होगी। यह जांच रिपोर्ट 48 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए।

अगर कोई यह रिपोर्ट नहीं लाता है तो उसे एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर यह टेस्ट कराने होंगे। रिपोर्ट आने तक आइसोलेशन में रहना होगा। साथ ही एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग फिर जरूरी हो गई है। इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट के प्रभारी डायरेक्टर प्रबोध शर्मा कहना है कि नई गाइडलाइन स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ एयरलाइंस को भेजी जा चुकी है। नए नियमों के अनुसार स्क्रीनिंग होगी और निगेटिव RTPCR रिपोर्ट देखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *