
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..पंचमी
रात्रि 03.01 पर्यंत पश्चात षष्ठी
सूर्योदय………..प्रातः 06.46.38 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.41.06 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि……………………..मिथुन
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र…………………………पुनर्वसु
दोप 04.23 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग…………………………….शुभ
प्रातः 07.20 पर्यंत पश्चात शुक्ल
करण………………………..कौलव
दोप 02.00 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………हेमंत
दिन………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
24 नवम्बर सन 2021 ईस्वी ।
?? राहुकाल :-
दोपहर 12.13 से 01.34 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:12:51 08:29:07
धनु
08:29:07 10:34:41
मकर
10:34:41 12:21:49
कुम्भ
12:21:49 13:55:22
मीन
13:55:22 15:26:34
मेष
15:26:34 17:07:17
वृषभ
17:07:17 19:05:55
मिथुन
19:05:55 21:19:36
कर्क
21:19:36 23:35:47
सिंह
23:35:47 25:47:36
कन्या
25:47:36 27:58:15
तुला
27:58:15 30:12:51
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..1
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 08.09 से 09.30 तक अमृत
प्रात: 10.51 से 12.12 तक शुभ
दोप 02.54 से 04.15 तक चंचल
सायं 04.15 से 05.36 तक लाभ
रात्रि 07.15 से 08.54 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ लम्बोदराय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
आदित्य मम्बिकां विष्णुं गणनाथं महेश्वरम् ।
गृहस्थं पूजयेत् पञ्च भुक्तिमुक्त्यर्थसिद्धये ॥
अर्थात :-
भुक्ति (भोग) और मुक्ति, दोनों के लिए गृहस्थ ने सूर्य, देवी, विष्णु, गणेश, और शिव, इन पाँचों की पूजा करनी चाहिए ।
? आरोग्यं :-
सर्दियों में रूखेपन को दूर करने के घरेलू उपाय –
6. हेल्दी तेल –
सर्दियों में त्वचा की नमीं खो जाती है। यहां तक कि ठंडी हवा का स्पर्श भी आपकी त्वचा को ड्राई कर सकता है। तेल सर्दियों में एक अच्छा मॉइस्चराइजिंग एलिमेंट हैं। जैतून का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल, एवोकैडो तेल कुछ उपयोगी उत्पाद हैं जो सर्दियों में आपकी त्वचा का ख्याल रखते हैं।
स्वस्थ तेल खाने से आंतरिक रूप से आपकी त्वचा कायाकल्प होता है और यह स्वस्थ होता है। सर्दियों में, हमारे शरीर को सामान्य रूप से पानी की मात्रा को दोगुना करने की आवश्यकता होती है।
इसके अलावा अपने आप को आंतरिक रूप से और बाहरी रूप से हाइड्रेटेड रखने के लिए बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। घर में तनाव रहेगा। पार्टनरों से मतभेद व कहासुनी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बचें। नकारात्मकता बढ़ेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। थकान रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रोजगार में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। बाहर जाने का मन बनेगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से असहयोग मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी व लापरवाही न करें। धनहानि हो सकती है। विवाद से बचें। झंझटों से दूर रहें। आय में निश्चितता रहेगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-बाहर जीवन सुखमय रहेगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं, प्रयास करते रहें। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। प्रमाद न करें। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। अच्छे समाचार मिलेंगे। अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। किसी बड़े काम को करने का मन बनेगा। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्यस्तता रहेगी। कोई आनंददायक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। मेहनत अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। सभी कार्य समय पर होंगे। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 24 नवंबर 2021 बुधवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात 03:04 बजे तक रहेगी बाद षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:50 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04:29 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे प्रातः 09:50 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 11:53 से 01:16 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप क्रोध पर संयम रखे नही तो कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकते है । मानसिक व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में मन नही लग सकता है ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता में विलंब होने से निराश होंगे । नए कार्य का आरंभ नही करे । अच्छा होगा किसी कार्य मे मानसिक सुख शांति न गंवाकर योग , ध्यान और आध्यात्मिकता का आश्रय लें ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक खुश रहेंगे । मित्रो और परिजनो के साथ प्रवास या घूमने – फिरने का आनंद लेंगे । मान – सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि हो सकती हैं ।
कर्क :~ कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे । कार्य में यश होगा ।
सिंह :~ आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है । विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे । स्नेहीजनों और मित्रों से भेंट होगी । फिर भी क्रोध पर संयम रखें , जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी ।
कन्या :~ आज आपमे शारीरिक स्फूर्ति नही रहेगी और मानसिक चिंता रहेगी । पत्नी से कलह और अनबन हो सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । स्थाई संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें ।
तुला :~ आज आप प्रतिस्पर्धियों से विजय प्राप्त कर सकेंगे । प्रत्येक कार्य मे सफलता मिलेगी । स्वजनों से भेंट होगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । संबंधो में हो रही भावना से द्रवित रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आप परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी संयमित रखे । व्यवहार से किसी को ठेस पहुंच सकती है । वैचारिक नकारात्मकता को दूर रखे ।
धनु :~ आज आप निर्धारित कार्यों को संपन्न कर सकेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहने से स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेंगी । परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे । सामाजिक मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज आप कोर्ट – कचहरी से संबंधित कार्य करेंगे । व्यवसाय में विध्न आयेंगे । स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी । शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी रहेगी । अकस्मात और आपरेशन से बचे ।
कुंभ :~ आज आपके व्यवसाय में लाभदायक दिन है । मित्रों के भेंट होने से मन प्रफुल्लित रहेगा । प्रवास भी हो सकता है । नए कार्य के शुभारंभ लाभदायक रहेगा ।
मीन :~ आज आपका दिन व्यवसाय मे लाभदायक है । कार्यसफलता से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में पदोन्नति के योग है । व्यापार में लाभ होगा तथा कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी ।
( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।