
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास………………मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………सप्तमी
दुसरे दिन प्रातः 05.41 पर्यंत पश्चात अष्टमी
रवि………………………दक्षिणायन
सूर्योदय……….प्रातः 06.47.29 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.41.33 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि……………………….कर्क
गुरु राशि……………………….कुम्भ
नक्षत्र………………………..अश्लेषा
रात्रि 08.28 पर्यंत पश्चात मघा
योग…………………………….ब्रह्मा
प्रातः 07.51 पर्यंत पश्चात इंद्र
करण………………………….विष्टि
संध्या 05.13 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………हेमंत
दिन…………………………शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 नवम्बर सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………….8
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.52 से 12.35 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.53 से 12.13 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृश्चिक
06:04:59 08:21:14
धनु
08:21:14 10:26:48
मकर
10:26:48 12:13:55
कुम्भ
12:13:55 13:47:29
मीन
13:47:29 15:18:41
मेष
15:18:41 16:59:24
वृषभ
16:59:24 18:58:02
मिथुन
18:58:02 21:11:43
कर्क
21:11:43 23:27:54
सिंह
23:27:54 25:39:42
कन्या
25:39:42 27:50:22
तुला
27:50:22 30:04:59
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.10 से 09.31 तक लाभ
प्रात: 09.31 से 10.52 तक अमृत
दोप. 12.13 से 01.33 तक शुभ
सायं 04.15 से 05.36 तक चंचल
रात्रि 08.54 से 10.34 तक लाभ ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ रम्भाशुभोरवे नमः॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
विप्राणां दैवतं शम्भुः क्षत्रियाणां च माधवः ।
वैश्यानां तु भवेद् ब्रह्मा शूद्राणां गणनायकः ॥
अर्थात :-
ब्राह्मणों के आराध्य देव शिवजी, क्षत्रियों के श्री कृष्ण, वैश्यों के ब्रह्मा, और अन्यान के आराध्य श्री गणेश हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुख की दुर्गन्ध दूर करने का उपाय –
1. ग्रीन टी का इस्तेमाल –
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी आपकी त्वचा और पेट के लिए बहुत ही अच्छा पेय पदार्थ है। अपने आपको स्वस्थ्य रखने के लिए आपको रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे वजन भी कम होता है। इसके अलावा ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम करने में सहायता मिलती है। इसमें एंटीबैक्टिुरियल कंपोनेंट होते हैं जिससे दुर्गंध दूर होती है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
?? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 नवंबर 2021 शुक्रवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 05:43 बजे तक रहेगी बाद अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:51 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा ।अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 08:36 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे रात्रि 08:36 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:52 से 12:12 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा सायं 05:13 बजे तक , संविधान दिवस , गंडमूल संपूर्ण दिनरात रहेगा , महापात प्रातः 08:10 बजे तक रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे । धार्मिक और मांगलिक अवसरों पर जाएंगे । गुस्से पर काबू रखें । क्रोध से नौकरी – व्यवसाय या घर में मनमुटाव हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आपके कार्य समय पर पूर्ण न होने से हताशा हो सकती हैं । कार्य में पूर्ण सफलता नही मिलेगी । अत्यधिक कार्य से थकान होगी ।
मिथुन :~ आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी । मन आनंदित रहेगा । सार्वजनिक सम्मान मिलेगा । साझेदारी से लाभ होगा ।
कर्क :~ आज आप चिंता रहित और प्रसन्न रहेंगे । कार्य सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा । सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । साहित्य में रुचि रहेगी । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात सुखद रहेगी ।विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है ।
कन्या :~ आज आपको कुछ मामलों में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है । स्वास्थ्य नरम रहेगा । माता से सम्बंधों में तनाव हो सकता है । स्वजनों के साथ वाद – विवाद ना हो , इसका ध्यान रखें । स्वाभिमान भंग न हो ध्यान रखें ।
तुला :~ आपके लिए आज नए कार्य आरंभ करने के लिए अनुकूल है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हो सकता हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य हेतु बाहर जा सकते है ।
वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च हो सकता है । वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे । धन लाभ होगा ।
धनु :~ आज संतान के स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है । विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक और मांगलिक कार्य होंगे । आर्थिक लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है । व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा । आध्यात्मिकता और धार्मिक व्यवहारिक रहेंगे । बाईं आंख में तकलीफ और कर्ज हो सकता है ।
कुंभ :~ आज आप मांगलिक कार्य और नए कार्यों को करने के लिए शुभ दिन है । अविवाहितों के विवाह के प्रसंग बनेंगे । जीवनसाथी और संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे ।
मीन :~ आज आपके हर कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे । नौकरी और व्यवसाय में प्रमोशन होगा । व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे । सरकार से लाभ मिलेगा । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।