थिरके संजय राउत और सुप्रिया सुले – देखे वायरल विडीओ

सियासी जानकारों यानी देश के पॉलिटिकल पंडितों का मानना है राजनीति में कोई स्थाई दुश्मनी या दोस्ती नहीं होती. राजनीतिक दल चाहे कोई भी हो आज के दौर में अपने सियासी नफे-नुकसान के हिसाब से गठबंधन बनाते या तोड़ते हैं. राजनीतिक विचारधाराओं से इतर जब किसी समारोह में दो अलग-अलग दलों के नेता और उनके परिवार सामने आते हैं तो कुछ अलग ही देखने वाला नजारा होता है.

 

डांस का वीडियो हुआ वायरल
यहां बात एक शादी समारोह की जहां महाराष्ट्र  की महाविकास अघाड़ी  के घटक दल एनसीपी  की सांसद और पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले  और शिवसेना  से सांसद संजय राउत  एक साथ डांस करते नजर आए. इस आयोजन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों परिवार के अन्य सदस्य भी साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

आप भी देखिए वो वीडियो
महाराष्ट्र में हुए इस शादी के आयोजन में पंजाबी सॉन्ग लैंबॉर्गिनी पर जमकर डांस हुआ.

लोगों ने खूब पसंद किया वीडियो
इस वीडियो को कई व्यूज़ मिल रहे हैं. राजनीतिक दलों के समर्थकों और नेताओं के फैंस की भी जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है. एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद लिखा संजू भाऊ . इसी तरह लोग अपने पसंदीदा नेताओं का डांस देखकर तारीफ कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *