आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?सोमवार, २९ नवम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०६:५४
सूर्यास्त: ? ०५:२१
चन्द्रोदय: ? २६:१०
चन्द्रास्त: ?१४:००
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: शरद्
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (आनन्द)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? दशमी (२८:१३ तक)
नक्षत्र ? उत्तराफाल्गुनी (२१:४२ तक)
योग ? प्रीति (२६:५१ तक)
प्रथम करण ? वणिज (१६:५७ तक)
द्वितीय करण ? विष्टि (२८:१३ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? कन्या
मंगल ? तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? धनु (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४४ से १२:२६
अमृत काल ? १४:३७ से १६:११
विजय मुहूर्त ? १३:४९ से १४:३०
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०६ से १७:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:३८ से २४:३३
राहुकाल ? ०८:१२ से ०९:२९
राहुवास ? उत्तर-पश्चिम
यमगण्ड ? १०:४७ से १२:०५
होमाहुति ? राहु
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? उत्तर (२१:४२ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी (२८:१३ तक)
भद्रावास ? पाताल (१६:५७ से २८:१३ तक)
चन्द्रवास ? दक्षिण
शिववास ? क्रीड़ा में (२८:१३ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – अमृत २ – काल
३ – शुभ ४ – रोग
५ – उद्वेग ६ – चर
७ – लाभ ८ – अमृत
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – चर २ – रोग
३ – काल ४ – लाभ
५ – उद्वेग ६ – शुभ
७ – अमृत ८ – चर
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
महावीर स्वामी दीक्षा, विवाहादि मुहूर्त तुला-वृश्चिक लग्न रात्रि ०३:४२ से प्रातः ०७:०१ तक, नीवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृहप्रवेश+व्यवसाय आरम्भ+देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०९:३७ से १०:५६ तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २१:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टो, प, पी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम हस्त नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (पू, ष) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:५४ से ०८:१६
शुभ मुहूर्त – ०८:१६ से १०:१९
रज पञ्चक – १०:१९ से १२:००
शुभ मुहूर्त – १२:०० से १३:२६
चोर पञ्चक – १३:२६ से १४:५०
रज पञ्चक – १४:५० से १६:२३
शुभ मुहूर्त – १६:२३ से १८:१८
चोर पञ्चक – १८:१८ से २०:३३
शुभ मुहूर्त – २०:३३ से २१:४२
रोग पञ्चक – २१:४२ से २२:५५
शुभ मुहूर्त – २२:५५ से २५:१४
मृत्यु पञ्चक – २५:१४ से २७:३१
अग्नि पञ्चक – २७:३१ से २८:१३
शुभ मुहूर्त – २८:१३ से २९:५२
रज पञ्चक – २९:५२ से ३०:५४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:५६ से ०८:१६
धनु – ०८:१६ से १०:१९
मकर – १०:१९ से १२:००
कुम्भ – १२:०० से १३:२६
मीन – १३:२६ से १४:५०
मेष – १४:५० से १६:२३
वृषभ – १६:२३ से १८:१८
मिथुन – १८:१८ से २०:३३
कर्क – २०:३३ से २२:५५
सिंह – २२:५५ से २५:१४
कन्या – २५:१४ से २७:३१
तुला – २७:३१ से २९:५२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन का आरंभ किसी से कलह क्लेश से होगा इसका असर मध्यान तक दिमाग मे रहेगा मध्यान के बाद ही स्थिति सम्भलेगी लेकिन आज मतिभ्रम के कारण उचित निर्णय लेने की स्थिति में नही रहेंगे। आज आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य की झोली में जा सकता है प्रत्येक कार्यो में गंभीरता दिखाये वरना खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। आध्यात्म एवं पूजा पाठ में रुचि होने पर भी मन एकाग्र नही रख सकेंगे। संध्या के समय से लाभ की स्थिति बनने लगेगी लेकिन हाथ मे आने में समय लग सकता है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ की भावना दिखेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से उपहार मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभो के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यो से आय होगी। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आज आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य मे खर्च करने से पीछे नही हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन साधारण रहेगा। आज आप चाहकर भी अपनी दिनचार्य को व्यवस्थित नही कर सकेंगे। प्रातः काल के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है परन्तु इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल आशाजनक नही मिलने पर निराशा होगी। नौकरी पेशा जातक भी व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज मध्यान के बाद ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकेगा। घरेलू वातावरण आपकी अथवा किसी अन्य सदस्य की टालने की प्रवृति से बिगड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा। मन की इच्छा आज आसानी से पूरी कर सकेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे आशाएं रखेंगे आर्थिक रूप से स्थिति सुधरने से आज किसी को निराश नही करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपके निर्णय सही साबित होंगे आज अकस्मात लिया गया कोई निर्णय धन लाभ कराएगा। प्रतिस्पर्धी सडयंत्र अवश्य रचेंगे परन्तु आपको हानि पहुचाने में सफल नही हो सकेंगे। व्यापार में निवेश निसंकोच होकर करें। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्वनिर्धारित कार्य मे विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज लगभग सभी कार्यो में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी। किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरो के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते किसीका गलत आचरण आपके दिल को ठेस पहुचायेगा। आजके दिन लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन सामान्य से कुछ भेहतर रहेगा लेकिन काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक मे ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते है । नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्त्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जायेगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पारिवारिकजन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज धार्मिक भावनाएं बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन मे अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नही हो सकेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर किसी प्रतिद्वन्दी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की तुलना में पर्याप्त नही होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ लाभ अवश्य कराएगा। दिन के आरंभ में कही से धन लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन इसमे विलम्ब किया तो निराश हो सकते है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के सिलसिले से यात्रा करेंगे इससे कोई ज्यादा लाभ की आशा ना रखें उल्टे सेहत संबंधित अथवा कुछ अन्य कष्ट हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र पर नई जान पहचान होगी परन्तु इनसे लाभ नही उठा पाएंगे। परिवार में आज आकस्मिक चोट अथवा अन्य शारीरिक कष्ट लगा रहेगा। आज का दिन भविष्य की रूपरेखा बनाने के लिये ठीक रहेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰? राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 नवंबर 2021 सोमवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात 04:14 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09:42 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:11 से 09:31 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आपको  आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा है । संयमित रहने से अनर्थ नहीं होने पाएगा । हितशत्रु नुकसान कर सकते हैं । नए कार्य आरंभ नही करें ।

वृषभ :~ आज आप  तन – मन से प्रसन्न रहेंगे । सार्वजनिक जीवन में व्यश – कीर्ति होगी । व्यापार में विकास कर सकेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ और विदेश से समाचार मिलेंगे ।

मिथुन :~ आज आपको कार्यों में यश – कीर्ति मिलेगी । लोगों से बातचीत मे क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित से मनमुटाव से बच सकेंगे । धन की प्राप्ति होगी । आवश्यक खर्च होंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी ।

कर्क :~ आपका आज का दिन शारीरिक और मानसिक उद्वेगपूर्ण रहेगा । पेट – दर्द से परेशानी हो सकती है । आकस्मिक खर्च हो सकता है । प्रेमियों के बीच वाद – विवाद होने से खटपट हो सकती है ।

सिंह :~ आज आपका दिन जमीन , मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज हेतु अनुकूल नहीं है । नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । जलाशय दूर ही रहे । कार्यालय में महिलाओं से दूर रहे ।

कन्या :~ आज आपके भावनात्मक सम्बंध बनेंगे । गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी । विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे ।

तुला :~ आपकी आज मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी । क्रोधावेश में वाणी असंयमित खोने से पारिवारिक विवाद होंगे । अनावश्यक खर्च होगा । स्वास्थ्य बिगडेगा । मन में ग्लानि रहेगी । विद्यार्थियों को विघ्न आएँगे ।

वृश्चिक :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । पारिवार के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा । दोस्तों या स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा ।

धनु :~ आपके आज क्रोध के कारण पारिवारिक तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे । दुर्घटना से बचें । व्यर्थ के कार्यों में शक्ति खर्च होगी ।

मकर :~ आपका आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है । व्यापारियों और नौकरीवालों को आय वृद्धि होगी । गृहस्थजीवन आनंदित रहेगा । नई वस्तुओं की खरीदारी होगी ।

कुंभ :~ आज आपके हर कार्य सरलता से होंगे और सफलता भी मिलेगी । नौकरी – व्यवसाय मे अनुकूलता रहेगी । सरकारी कार्य निर्विघ्न होंगे । उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा ।

मीन :~ आज आपको शारीरिक सुस्ती और थकान रहेगी । कार्य पूरा न होने पर हताशा रहेगी । भाग्य साथ नही देगा । कार्यालय में अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करे ।। ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *