
तमाम प्रयासों और सुविधाओं के बावजूद वैक्सीनेशन के प्रति उदासीनता दुर्भाग्यपूर्ण…कुछ लोगों की लापरवाही से सभी को ख़तरा…अब सख़्ती ही विकल्प- प्रतिभा पाल,आयुक्त,IMC
इंदौर में वैक्सीन के दूसरे टीके के प्रति लापरवाही वर्तमान हालातों के मद्देनज़र अनुचित…तमाम प्रयासों और सुविधाओं के बीच भी जो लोग टीकाकरण आधारित पूर्ण सुरक्षा के दायरे में नहीं आ रहे है,उनसे पूरे समाज और शहर को ख़तरा…ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख़्ती दिखाने के लिए अभियान शुरू किया गया है…वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के परीक्षण के बाद सोमवार को कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया है…कोविड से सभी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लापरवाहों के ख़िलाफ़ अब सख़्ती ही विकल्प है..जिसे जारी रखा जाएगा..सभी से अपील है कि वैक्सीन के दूसरे टीके के प्रति जागरूकता का परिचय दें