US : 15 साल के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत, आठ जख्मी

मिशिगन में 15 साल के एक हाई स्कूल के छात्र ने अपने स्कूल में अचानक गोलियां चला दीं, जिसमें तीन छात्र मारे गए , और आठ अन्य लोग घायल हो गए. ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा है कि आठ घायलों में एक शिक्षक सहित सात अन्य हैं. घटना तब हुई, जब कक्षाएं चल रही थीं. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक 16 वर्षीय किशोर, एक 14 वर्षीया और एक 17 वर्षीया किशोरी शामिल हैं. घायलों में से छह की हालत स्थिर है और दो की सर्जरी की जा रही है. हमले को लेकर कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

इस घटना में शामिल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन ( semi-automatic handgun)को जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान उसने कोई विरोध नहीं जताया. उसने एक वकील की मांग की है. घटना के संबंध में उसने कोई बयान नहीं दिया है.

वहीं इस संबंध में अंडरशेरिफ माइकल मैककेबे ने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है. माता-पिता परेशान हैं. बता दें कि आरोपी ने पांच मिनट में 15-20 राउंड फायरिंग की. फायरिंग की घटना के तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. आरोपी आज क्लास में था और अकेले हमले को अंजाम दिया. मैककेबे ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीड़ितो को निशाना बनाकर उसने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था या बेतरतीब ढंग से ऐसे ही गोलियां चला दी थीं. आरोपी छात्र अभी बात नहीं कर रहा है. पुलिस स्कूल में घटनास्थल की तलाशी ले रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *