Bank Holidays in December: बैंक से जुड़े काम जल्द निपटा लें, इस महीने 12 दिन नहीं होगा काम-काज, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

साल के आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, इस महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी कामकाज नहीं होगा। कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. ऐसे में बैंकों से जुड़े काम समय पर निपटा लें.

दिसंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां
यहां यह ध्यान रहे कि देश भर के सभी बैंक 12 दिन बंद नहीं रहेंगे क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ छुट्टियां क्षेत्रीय होती हैं. इसका मतलब हुआ कि कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कामकाज आम दिनों की तरह ही होंगे.

– 3 दिसंबर को पणजी में फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पर बैंक बंद रहेंगे.
– 5 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
– 11 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
– 12 दिसंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर बैंकों में काम नहीं होगा.
– 18 दिसंबर को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
– 19 दिसंबर को रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर कामकाज बंद रहेंगे.
– 24 दिसंबर को क्रिसमस पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
– 25 दिसंबर को क्रिसमस पर बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे.
– 26 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.
– 27 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.
– 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.
– 31 दिसंबर को न्यू ईयर्स इवनिंग पर आइजोल में बैंक में कामकाज नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *