विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के ऐज गैप पर कंगना रनौत का कमेंट, बोलीं …..

कंगना रनौत  बॉलिवुड की एक ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो किसी भी मुद्दे पर बोलने या अपनी राय रखने का एक मौका नहीं छोड़तीं। अब उन्होंने विक्की कौशल  और कटरीना  की शादी पर भी रिऐक्ट किया है। कंगना ने उनका नाम लिए बिना एज गैप  पर कॉमेंट किया है।बता दें कि कटरीना, विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं। कटरीना 38 साल की हैं, जबकि विक्की कौशल की उम्र 33 साल है। कंगना ने इसी पर रिऐक्ट किया है और शादी में इस एज गैप को अच्छा कदम बताया है।

कंगना रनौत ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच इस ऐज गैप को लेकर लिखा है, ‘जब हम बड़े हो रहे थे, हमने सफल अमीर पुरुषों की कम उम्र महिलाओं से शादी करने की कई कहानियां सुनीं. महिलाओं के लिए अपने पति से अधिक सफल होना एक बड़े संकट के रूप में देखा गया था, एक निश्चित उम्र के बाद अपने से कम उम्र आदमी से शादी करना तो भूल जाओ, महिलाओं के लिए शादी करना ही असंभव था. भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा. लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को बधाई.’ इस तरह कंगना रनौत ने अपना पक्ष रखा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *