आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, ११ दिसम्बर २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:०२
सूर्यास्त: ? ०५:२३
चन्द्रोदय: ? १२:५३
चन्द्रास्त: ?२४:४५
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: ? २०७८ (राक्षस)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? अष्टमी (१९:१२ तक)
नक्षत्र ? पूर्वाभाद्रपद (२२:३२ तक)
योग ? सिद्धि (३०:०४ तक)
प्रथम करण ? विष्टि (०७:०४ तक)
द्वितीय करण ? बव (१९:१२ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मीन (१६:१६ से)
मंगल ? वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र ? मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:५० से १२:३१
अमृत काल ? १४:१७ से १५:५६
रवियोग ? २२:३२ से ३१:०३
विजय मुहूर्त ? १३:५३ से १४:३४
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०७ से १७:३१
निशिता मुहूर्त ? २३:४३ से २४:३८
राहुकाल ? ०९:३६ से १०:५३
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:२७ से १४:४४
होमाहुति ? शुक्र
दिशाशूल ? पूर्व
नक्षत्र शूल ? दक्षिण (२२:३२ तक)
अग्निवास ? पृथ्वी (१९:१२ तक)
भद्रावास ? मृत्यु (०७:०४ तक)
चन्द्रवास ? पश्चिम (उत्तर १६:१७ से)
शिववास ? श्मशान में (१९:१२ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०८:२५ से ०९:४४ तक, विवाहादि मुहूर्त कन्या लग्न रात्रि १२:३९ से ०२:५५ तक, वृश्चिक लग्न रात्रि ०५:१३ से प्रातः ०७:१० तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २२:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (सो, द, दी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (दू, थ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – २९:०९ से ०७:२८
धनु – ०७:२८ से ०९:३२
मकर – ०९:३२ से ११:१३
कुम्भ – ११:१३ से १२:३९
मीन – १२:३९ से १४:०२
मेष – १४:०२ से १५:३६
वृषभ – १५:३६ से १७:३१
मिथुन – १७:३१ से १९:४६
कर्क – १९:४६ से २२:०८
सिंह – २२:०८ से २४:२६
कन्या – २४:२६ से २६:४४
तुला – २६:४४ से २९:०५
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०३ से ०७:२८
रज पञ्चक – ०७:२८ से ०९:३२
शुभ मुहूर्त – ०९:३२ से ११:१३
चोर पञ्चक – ११:१३ से १२:३९
शुभ मुहूर्त – १२:३९ से १४:०२
शुभ मुहूर्त – १४:०२ से १५:३६
चोर पञ्चक – १५:३६ से १७:३१
शुभ मुहूर्त – १७:३१ से १९:१२
रोग पञ्चक – १९:१२ से १९:४६
शुभ मुहूर्त – १९:४६ से २२:०८
मृत्यु पञ्चक – २२:०८ से २२:३२
अग्नि पञ्चक – २२:३२ से २४:२६
शुभ मुहूर्त – २४:२६ से २६:४४
रज पञ्चक – २६:४४ से २९:०५
शुभ मुहूर्त – २९:०५ से ३१:०३
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत लापरवाह रहेगा आलस्य भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। लाभ के नजदीक पहुच कर भी लचीले स्वभाव के कारण इससे वंचित रह सकते है। दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किस अन्य की झोली में जा सकता है। मध्यान के बाद मन इधर उधर की बातों में रहेगा अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा। व्यवसायियों को धन की आमद के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहेगा लेकिन दिनचर्या प्रभावित नही होगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन भी परिस्थितियां लाभदायक बन रही है लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे को छोड़ मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मध्यान तक का समय सोच विचार में खराब करेंगे बाते बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन कर्म उसके अनुरूप नही रहेगा। लेकिन आज आपकी भेद लेने की कला किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ दिलाएगी। अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा। धन आमद की संभावना के बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी। दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी होगी लेकिन आज आपका पक्ष भारी रहने के कारण विजय आपकी ही होगी। आरोग्य के प्रति आशंकित रहेंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका स्वभाव के विपरीत व्यवहार सभी जानने वालों को अचंभित करेगा अपना काम बनाने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही। कार्य व्यवसाय से भागदौड़ के पश्चात मध्यम आय होगी नौकरी करने वाले अपने झंझट वाले काम सहकर्मियों का ऊपर थोपेंगे जिससे कुछ समय के लिये वातावरण गर्म हो सकता है। धर्म कर्म में दिखावे की आस्था रहेगी आडंबर अधिक करेंगे मन कही और ही भटकेगा। आरोग्य सामान्य रहेगा विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन दूर दूर तक लाभ की संभावना नजर नही आने पर आप निराशा से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर जोखिम लेने से डर लगेगा मध्यान तक का समय व्यर्थ दौड़ धूप में व्यतीत होगा जिससे मदद मांगेंगे वही मीठा बोलकर आपको टरकाने का प्रयास करेगा। नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है अपने दम पर आज कोई कार्य ना करे हानि के योग ज्यादा है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे। कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। पारिवारिक वातावरण उथल पुथल रहेगा आर्थिक कारणों से यहां भी असंतोष देखने को मिलेगा। आज धर्य से समय बिताये कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे बाहर के लोग आपके ऊपर ज्यादा विश्वास दिखाएंगे लेकिन घर के सदस्य आपके ऊपर भरोसा करने की जगह आत्मनिर्भर रहना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें लेकिन आज की मेहनत निकट भविष्य में शीघ्र ही लाभदायक बनेगी। सरकार संबंधित उलझने व्यवहारिकता के दम पर कम होंगी। आज प्रलोभन में आकर अनैतिक कर्म करने से बचे अन्यथा जहां लाभ होने है वहां धन और सम्मान हानि भी हो सकती है। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सामान्य रहेगा मध्यान तक पेट संबंधित व्यादि अथवा अन्य शारीरिक अंगों अंगों में शिथिलता रहने से मन उदास रहेगा फिर भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे दैनिक कार्यो को थोड़े विलंब से ही सही बिना सहयोग के पूरा कर लेंगे। मध्यान बाद कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा आज अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे इससे कुछ लोगो को तकलीफ भी होगी लेकिन आप इसकी परवाह नही करेंगे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपके मन मे अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन बाहरी तौर पर इसका प्रदर्शन नही करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपका स्वभाव और व्यवहार अत्यंत रूखा रहेगा वाद करके अंत समय मे मुकरने पर किसी से विवाद भी हो सकता हैं। व्यवसायी वर्ग योजनाएं बनाएंगे लेकिन इन्हें साकर रूप नही दे सकेंगे फिर भी आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी। कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च आज ज्यादा परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मित्र संबंधी की नजर में आपकी छवि अभिमानी जैसी बनेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखे लापरवाही आगे परेशानी में डालेगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज भी दिन का अधिकांश भाग मानसिक रूप से अशांत रखेगा। घर एवं बाहर मनमौजी वृति झगड़े का कारण बनेगी आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे कोई सही बात बोलेगा वह भी आपको कड़वी लगेगी। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है। आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे फिर भी धन की प्राप्ति में संशय ही रहेगा। घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी। आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे संतानों की गतिविधियों पर भी ध्यान दे गलत संगत में पड़ने की संभावना है। मानसिक तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन धन प्राप्ती के योग बन रहे है इसका कम या अधिक होना आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर रहेगा। दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे फिर भी मध्यान बाद विवेक जाग्रत होगा थोड़ी हिम्मत भी बनने से मन की बात खोलकर कहने से भ्रामक स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा। परिवार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद शांति स्थापित होगी। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका स्वभाव संतोषि रहेगा फिर भी मन मे अधिक धन पाने की लालसा अवश्य रहेगी भले ही जाहिर ना करे फिर भी परिजन आपकी मानसिकता पढ़ते देर नही लगाएंगे। घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कही से आसानी से मिल जाएगा। नौकरी करने वाले आज कार्यो में जल्दबाजी करेंगे जिससे चूक होने की संभावना बढ़ेगी। महत्तवपूर्ण कागजात संभालकर रखे गुम होने पर परेशानी होगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे। मध्यान तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे आस पास के लोगो को भी अपनी हास्य भरी बातो से हंसाएंगे लेकिन घर मे अमर्यादित बोलना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखे बड़ो से फटकार सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा। धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक धन प्राप्ती के योग बन रहे है लापरवाही से बचे अन्यथा लंबे समय तक लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। घर मे सुख शान्ति अनुभव होगी महिलाओ के चिड़चिड़े स्वभाव की अनदेखी करें। ठंड के कारण सेहत कुछ नरम रहेगी। संध्या से परिस्तिथि विपरीत होने लगेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थितियां प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेंगी पहले नौकरी संबंधित अथवा व्यावसायिक किसी कार्य को करने में उत्साह नही दिखाएंगे। करेंगे भी तो बेमन से ही जिससे जो थोड़ा बहुत लाभ होने है उसमें भी कमी आएगी। आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में ग्लानि भी होगी इसलिये इसपर नियंत्रण करने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होने से कार्य बीच मे रोकने पड़ेंगे।
संध्या से अनुकूल फल मिलने लगेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 11 दिसंबर 2021 शनिवार संवत् 2078 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सायं 07:13 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र रात्रि 10:32 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कुंभ राशि मे अपरान्ह 04:16 बजे तक भ्रमण करते हुए मीन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:38 से 11:01 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:56 से 12:40 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करेंगे । किसी परियोजना को सरकारी लाभ मिल सकता है । कार्य से प्रवास हो सकता हैं । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा ।

वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । व्यापारी व्यापार में धन लगाकर नए कार्य के साथ भविष्य की योजना भी बना सकेंगे । विदेश यात्रा हो सकती है । किसी धार्मिक स्थल के दर्शन से सात्विकता में वृद्धि होगी ।

मिथुन :~ आपको आज गुस्सा हानि पहुँचा सकती है । बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो इसका ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद से बच सकेंगे । खर्च बढ़ेगा । स्वास्थ्य बिगडेगा ।

कर्क :~ आज आप मौज – शौक की वस्तुएँ , नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी कर सकेंगे । व्यापारियों को विदेश के व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक रहेगी । प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।

सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से मन बेचैन रहेगा । दैनिक कार्य विलंब से पूर्ण होंगे । परिश्रम तो अधिक परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभले । साथियों से असहयोग रहेगा । शत्रुओं से संभले ।

कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग पूर्ण रहेगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएँगे । अचानक खर्च आएगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलाप होगा।

तुला :~ आजके दिन आप सावधान रहे । विचारों की अधिकता से मानसिक स्वस्थ बनाएगी । माता की चिंता सताएगी । पारिवारिक मिल्कियत में सावधानी से काम ले ।

वृश्चिक :~ आपको आज आर्थिक लाभ होने के साथ भाग्य भी साथ देगा । स्नेहीजनों में प्रेम की अधिकता रहेगी । नए कार्य करने के लिए शुभ है । छोटा प्रवास होगा ।

धनु :~ आज आप    परिजनों के साथ गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा से कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।

मकर :~ आज आपके परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से उपहार मिलेगा । कार्य सरलता से होंगे । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

कुंभ :~ आज आप लेन – देन या जमानत न दे , इसका ध्यान रखे । निवेश गलत न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगी । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि हो सकती है ।

मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । नए मित्र बनेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । संतान और पत्नी से लाभ होगा । मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *