
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का वो शो है, जो टेलीविजन हिस्ट्री का सबसे सफल शो है. पिछले 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा हैं. शो में ऐसे कई कलाकार हैं, जो सालों से इस शो का हिस्सा हैं. एक कारण ये भी हैं कि इस शो ने अपनी स्टार कास्ट को दुनियाभर में मशहूर कर दिया. शो में ‘टप्पू ’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकत के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि जल्द ही सिटकॉम को अलविदा कह सकते हैं. इस मामले पर शो के निर्माता असित कुमार मोदी का भी बयान सामने आया है.
ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राज काफी समय से शो छोड़ने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस से भी बात की. हालांकि अभी बात फाइनल नहीं हुई है. खबर है कि राज का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यूअल होना है और अब एक्टर और प्रोडक्शन हाउस ने इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया. दोनों के बीच बातचीत हुई. इसके बाद शो से राज का बाहर जाना तय हुआ.
खबर ये भी है कि राज क्रिसमस से पहले अपनी शूटिंग खत्म कर लेंगे. वहीं शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस बारे में कहा, मुझे नहीं पता इस बारे में.
क्या बबीता जी है वजह:-वैसे ऐसा भी कहा जा रहा है कि राज के शो छोड़ने की वजह कहीं बबीता जी तो नहीं. बता दें कि कुछ दिनों से बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता और राज के अफेयर की खबरें काफी आ रही थीं. ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. हालांकि राज और मुनमुन दोनों ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दे दिया था. दोनों ने इन खबरों को गलत बताकर ऐसी अफवाहें फैलाने वालों की क्लास लगाई थी.अब राज के शो छोड़ने की क्या वजह है ये तो सिर्फ वही जान सकते हैं.
भव्य को किया था रिप्लेस:-बता दें कि राज तब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़े थे जब भव्य गांधी ने शो छोड़ा था. साल 2017 में राज उनकी जगह पर आए थे. भव्य ने 9 साल तक टप्पू का किरदार निभाया था. इसके बाद राज के इस किरदार को निभाने के बाद दर्शक उन्हें इस रोल में पसंद करने ही लगे थे कि अब राज के शो छोड़ने की खबर आ रही है.
अब राज की जगह कौन टप्पू का किरदार निभाएगा ये दर्शक भी जानना चाहेंगे. 2 टप्पू के बाद अब तीसरे को दर्शक पसंद करेंगे या नहीं ये भी सवाल है.