
विवादों की वजह से स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुन्नवर फारूकी के कई शो कैंसिल हो रहे हैं। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में नया ट्विस्ट ला दिया है। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी और कुणाल कामरा को भोपाल आकर शो करने न्योता दिया है। दिग्विजय ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कुणाल तुम्हारे और मुन्नवर के लिए भोपाल में कार्यक्रम आयोजित करता हूँ. सारी जिम्मेदारी मेरी होगी. शर्त एक होगी, हास्य का विषय केवल दिग्विजय सिंह होगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘इसमें तो संघियों को एतराज नहीं होना चाहिए. आओ डरो मत. अपनी सुविधानुसार तारीख एवं समय दो. तुम्हारी सभी शर्तें मंजूर हैं.”
अपने इस ट्वीट के साथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय ने कामरा से जुड़े एक समाचार के लेख को भी साझा किया है. इस साल जनवरी में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के बेटे ने फारुकी के खिलाफ एक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद फारुकी को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महीने जेल में रहना पड़ा था.