
विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ अनबन की खबरों को गलत बताया. मीडिया से बात करते हुए कोहली ने कहा कि, कोहली ने रोहित शर्मा के साथ अनबन वाली खबरों को बकवास बताया है. अपने बयान में कोहली ने कहा कि हमारे बीच ऐसा कभी नही था. कोेहली ने कहा कि मैं इसपर सफाई देने से थक गया हूं. गौरतलब है कि विराट कोहली से एक हफ्ते पहले वनडे की कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को दे दी गई थी। विराट कोहली के पास सिर्फ टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित शर्मा को करीब एक महीने पहले टी-20 की कप्तानी सौंप दी गई थी।
विराट ने कहा,’मेरे और रोहित के बीच में कोई भी दिक्कत नहीं है। मैं दो साल से यही कह रहा हूं कि हमारे बीच में कुछ नहीं है। मैं सफाई देकर थक चुका हूं। मैं जो भी चाहूंगा या करूंगा, वो टीम को नीचे करने के लिए नहीं होगा।’ उन्होंन रोहित के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि टीम उन्हें टेस्ट सीरीज में बहुत मिस करेगी। गौरतलब है कि पहले ये खबरें आ रही थी कि विराट वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन खबरों को खारिज कर दिया।
विराट ने वनडे टीम से कप्तानी वापस लेने पर कहा कि सिलेक्शन कमेटी की बैठक से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। चीफ सिलेक्टर ने टेस्ट टीम की चर्चा की और फिर मीटिंग खत्म करने से पहले मुझे बताया गया कि मैं वनडे कप्तान नहीं रहूंगा। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी।’ लिमिटेड ओवरों के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल पर विराट ने कहा कि मैं ”मैं अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा ईमानदार रहा हूं। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा, जिसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे।