WATCH VIDEO : वायरल Video में हवा में फायरिंग करता नजर आया विवाहित जोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

गाजियाबाद : पुलिस प्रशासन के हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई के बाद भी लोग आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को एक दुल्हा-दुलहन का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों स्टेज पर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

वीडियो में दूल्‍हे को दो गोलियां दागते हुए देखा जा सकता है जबकि उनकी दुल्‍हन उसके साथ खड़ी पोज दे रही है. उत्‍तर भारत के कई हिस्‍सों में ‘हर्ष फायरिंग’  बेहद आम बात है हालांकि इसके कारण कई बार लोगों की मौत होती है या वे घायल होते हैं. इसके अलावा ऐसा करने वालों को पुलिस की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ता है.

गौरतलब है कि अगस्‍त माह में ही दिल्‍ली में बर्थडे समारोह में गोली चलाने के आरोप में दो लोगों को अरेस्‍ट किया गया था. बाहरी दिल्‍ली के ईस्‍ट पश्चिम बिहार इलाके में घर की छत पर आयोजित समारोह के दौरान गोली दागने का वीडियो वायरल होने के बाद इन लोगों की पहचान की गई थी. जुलाई माह में गाजियाबाद में एक बैचलर्स पार्टी के समारोह के दौरान कथित तौर ‘हर्ष फायरिंग’ में एक 26 वर्षीय युवक को जान गंवानी पड़ी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *