
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ ने आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है। इसमें सारा के साथ अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष भी लीड रोल में हैं। अपनी फिल्म के लिए सारा उज्जैन के महाकाल में आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

सिंपल लुक में सारा:-सारा सफेद रंग के चिकनकारी सलवार सूट में पहुंचीं। उन्होंने नो-मेकअप लुक अपना रखा था और दुपट्टे से सिर को ढक रखा था। एक अन्य तस्वीर में कोरोना को देखते हुए उन्होंने मास्क पहन रखा है जिस पर रिंकू लिखा हुआ है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ में सारा के किरदार का नाम रिंकू है। अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा- ‘जय महाकाल।‘

ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म:-सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म ‘अतरंगी रे’ शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फैन्स को लंबे समय से फिल्म का इंतजार था। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और संगीत एआर रहमान का है। फिल्म का गाना ‘चकाचक’ पहले ही हिट हो चुका है।
बिहारी लड़की बनीं सारा:-फिल्म में सारा बिहार की रहने वाली लड़की का किरदार कर रही हैं। जो कि बेहद चुलबुली है। वह अपने पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों से प्यार करती है। सारा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि दर्शकों का इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
विकी कौशल के साथ फिल्म:-इसके अलावा जल्द ही सारा विकी कौशल के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतरेकर कर रहे हैं। अभी तक फिल्म के टाइटल के बारे में जानकारी नहीं आई है। यह फिल्म 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।