कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोनू सूद ने फैंस से कही ये बात

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस  लोगों के लिए सिरदर्द बढ़ा रहा है. पिछले तीन दिन से लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. कई लोग इसको कोरोना की तीसरी लहर  बता रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में एक बार फिर से डर देखने को मिल रहा है. मनोरंजन जगत  में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और इन दिनों क्वारंटाइन में हैं. रोज बढ़ते मामले के बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक ट्वीट  किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को सुरक्षित रहने के साथ मदद के लिए बेहिचक फोन करने के लिए कहा है. सोनू के ट्वीट के उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से सोनू सूद छा गए हैं। हर कोई उनका गुणगान गा रहा है। यूजर्स का कहना है कि ‘गरीबों का मसीहा’ एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए सामने आ गया है।

याद रखना मेरा फोन नंबर अभी वही है:-देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस  के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से हर कोई डरा हुआ है। बीते दो साल से कोरोना लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। तीसरी लहर की आहट से लोगों में भय देखा जा रहा है। दो सालों से लोगों की मदद करते आ रहे सोनू सूद एक फिर से लोगों की मदद करने की बाते कहा है। उन्होंने तीसरी लहर की आहट से पहले ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘कोरोना केसेस कितने भी क्यों न बढ़ जाएं ईश्वर न करे कभी मेरी जरूरत पड़े, लेकिन अगर कभी पड़ी, तो याद रखना मेरा फोन नंबर अभी वही है।’

हमेशा केवल एक फोन कॉल:-इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ”हमेशा केवल एक फोन कॉल’… सुरक्षित रहें।” बता दें कि एक्टर के ट्वीट करते ही उनके फैंस उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दरिया दिली की तारीफें कर रहे हैं। फैंस एक बार फिर से उन्हें अपना रियल हीरो कहकर एक्टर के प्रति सम्मान फील कर रहे हैं।

इन नेक कामों के लिए फेमस हैं एक्टर:-आपको याद दिला दें कि साल 2020 में सोनू ने देश में कोरोना वायरस में प्रवासी मजदूरों की मदद कर छाए हुए थे। पहली लहर में सोनू ने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने से लेकर उनके खाने पीने और का इंतजाम करवाया था। दूसरी लहर ने उन्होंने कोरोना मरीजों की काफी मदद से लेकर कोरोना की वजह से अपने परिवार को खो चुके अनाथ बच्चों की मदद की । इसके साथ अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर और बेड की सुविधाएं देकर गरीबों का मदद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *