इंदौर में बाइक की सवारी विकी कौशल को पड़ी भारी, पुलिस में शिकायत; जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के इंदौर  शहर के रहने वाले एक शख्स ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल  द्वारा एक फिल्म के सीक्वेंस में अवैध रूप से मोटरसाइकिल  की नंबर प्लेट  के कथित इस्तेमाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि यह उसकी गाड़ी का है. बता दें कि फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान  बैठी हुई हैं.दरअसल, एक्टर विक्की कौशल और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों इंदौर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं.

शिकायतकर्ता जय सिंह यादव ने दावा किया है कि फिल्म के सीन में बाइक का जो नंबर दिखाया गया है, वह उनका है। जय सिंह यादव ने यह भी कहा है कि उनकी मर्जी के बिना कौशल उनके वाहन के नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई से यादव ने कहा, ‘फिल्म के सीन में दिख रही बाइक का नंबर मेरा है। मैं नहीं जानता कि फिल्म बनाने वालों को इसकी जानकारी है या नहीं लेकिन यह गैर कानूनी है। वे मेरी मर्जी के बिना मेरे नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। मैंने पुलिस थाने में लिखित में शिकायत दी है। इस मामले में ऐक्शन लिया जाना चाहिए।’

यादव ने अपने दुपहिया वाहन की नंबर प्लेट का फोटो भी एएनआई के साथ साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *