
‘बिग बॉस 15’ जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट के लिए गेम और भी मुश्किल होता जा रहा है. अब शो मेकर्स ने घरवालों की मुश्किल बढ़ाने के लिए एंटरटेनमेंट जगत की 4 हस्तियों को शो में एंट्री देने का फैसला किया है. ये चारों सेलेब्स बतौर चैलेंजर शो में नजर आने वाले हैं, जो अलग-अलग टास्क देकर कंटेस्टेंट की क्षमता को परखेंगे.इनमें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता भी हैं।
कौन हैं 4 चैलेंजर्स:-वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने इसकी ओर इशारा भी किया और बताया कि घर में जल्द ही कुछ लोग प्रवेश करेंगे। मेकर्स 4 चैलेंजर्स को लाने वाले हैं, जो कंटेस्टेंट के लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। वे उनसे घर के काम कराएंगे और नए टास्क भी दे सकते हैं। अब इन 4 लोगों के नाम का खुलासा हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुनमुन दत्ता, आकांक्षा पुरी, सुरभि चंदना और विशाल सिंह घर में जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
टीवी के पॉपुलर चेहरे:-मुनमुन दत्ता को तो सभी जानते हैं। बिग बॉस 15 में प्रवेश करने जा रहीं आकांक्षा पुरी तब चर्चा में आई थीं जब पारस छाबड़ा ने बिग बॉस में हिस्सा लिया था। वह पारस के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उस वक्त वह काफी चर्चा में रही थीं। सुरभि चंदना टीवी के मशहूर सीरियल नागिन में मुख्य अभिनेत्री थीं और विशाल सिंह की बात करें तो वह सीरियल साथिया में जिगर मोदी के रोल में नजर आए थे।