MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कही ये बात

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भारत में लगातार बढ़ते जा रहा है. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में कई तरह की पाबंदियां लगाई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं. अब ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से बेहद सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ गई है. इसका मुकाबला जनसहयोग से करना है. सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, लेकिन बेहद सजग और सतर्क रहने की जरूरत है.

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 168 मामले दर्ज किए गए हैं. सबसे अधिक आबादी वाले इंदौर शहर में 80 मामले सामने आए हैं. इसके बाद भोपाल में एक ही दिन में 42 मामले सामने आए हैं. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश भर में सतर्कता बरती जा रही है.

दिल्ली और हरियाणा जैसे कई राज्यों ने रात में कर्फ्यू लगाना शुरू कर दिया है. इधर देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी मामले बढ़ते जा रहे हैं. 23 राज्यों में ओमिक्रॉन फैल चुका है. महाराष्ट्र में सबसे ज्याद 460 ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं. इसके बाद दिल्ली में 351ओमिक्रॉन के केस सामने आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *