
कोरोना वायरस एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है और इसके मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही हैं। बॉलीवुड में भी लगातार इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले हाल ही में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसकी जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी है. जॉन ने बताया है कि वह और उनकी पत्नी दोनों वैक्सीन ले चुके हैं और उन्हें कोरोना हो गया है. हालांकि इन दोनों को हल्के लक्ष्ण ही नजर आ रहे हैं. जॉन और उनकी पत्नी प्रिया दो घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं. जॉन और उनकी पत्नी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जॉन का कहना है कि वह 3 दिन पहल पहले किसी के संपर्क में आए थे, जिसकी कोरोना रिपोर्ट बाद में पॉजिटिव आई थी.
जॉन अब्राहम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी पूरी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा,”मैं तीन दिन पहले एक शख्स के कॉन्टैक्ट में आया जिसे बाद में कोरोना निकला. प्रिया और मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हम दोनों घर में क्वारंटीन हैं और किसी के संपर्क में नहीं आए हैं. हम दोनों ने ही वैक्सीन लगवा रखी है और अभी हल्के लक्षण हैं. प्लीज ठीक और हेल्दी रहें. मास्क पहनकर रखें.”
हाल ही में, मृणाल ठाकुर , नोरा फतेही और शिल्पा शिरोडकर सहित कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने शेयर किया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. पिछले हफ्ते, अर्जुन कपूर, बहन अंशुला, कजिन और प्रोड्यूसर रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी ने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इससे पहले करीना करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा, महीप कपूर और सीमा खान भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.
जॉन अब्राहम ने 17 दिसंबर को सेलिब्रेट किया बर्थडे
जॉन अब्राहम ने पिछले महीने में अपना जन्मदिन मनाया और प्रिया और उनके पालतू जानवरों के साथ कई रेयर फोटोज शेयर करके अपने फैंस को हैरान कर दिया. एक तस्वीर में जॉन और प्रिया को फनी फेस एक्सप्रेशन बनाते हुए देखा गया. उन्होंने पोस्ट को ब्लैक-हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया. फैंस ने पोस्ट पर कपल प्यारे कमेंट भी किए.
जॉन और प्रिया ने की जनवरी 2014 में शादी
जॉन अब्राहम ने जनवरी 2014 में प्रिया रूंचाल से शादी की. दोनों ने अपने रिश्ते को काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रखा है. दोनों अपने शादीशुदा लाइफ की प्राइवेसी को मेंटेन किए हुए हैं.