UP Election 2022 : उन्नाव के बीजेपी विधायक को किसान नेता ने मंच पर जड़ा थप्पड़ – देखे विडीओ

यूपी में विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. वहीं इस दौरान नेताओं की जुबानी जंग से लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योप का सिलसिला भी जारी है. इन सबके बीच उन्नाव सदर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां बीजेपी  विधायक पंकज गुप्ता को जनसभा के दौरान एक किसान नेता ने कथित तौर पर तमाचा जड़ दिया.समाजवादी पार्टी ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया है और बीजेपी पर निशाना साधा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि लाठी लिए हुए एक बुजुर्ग मंच की ओर बढ़ रहा है. उस वक्त सदर विधायक  पीछे की ओर देख रहे हैं. सामने काफी भीड़ भी मौजूद थी. बीजेपी विधायक उस बुजुर्ग का आशीर्वाद लेने के लिए आगे झुकते हैं, लेकिन वो उन्हें थप्पड़ जड़ देता है. इस घटना के बाद पुलिसकर्मी उस बुजुर्ग को पकड़कर मंच से नीचे ले जाते हैं.

 

समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ बीजेपी विधायक को नहीं बल्कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों, कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है!खबरों के मुताबिक, ये घटना उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में था, ये कार्यक्रम दो दिन पहले हुआ था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

उन्नाव के ऐरा भदियार में गुलाब सिंह लोधी की मूर्ति और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में दो दिन पहले बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता शामिल होने पहुंचे थे. इसी गांव के रहने वाले किसान छत्रपाल ने मंच पर पहुंच कर विधायक को थप्पड़ मार दिया. इससे सनसनी मच गई. छत्रपाल इसी गांव का रहने वाला है. छुट्टा जानवरो के चलते छत्रपाल की फसल चौपट हो गयी थी जिसके चलते वो परेशान था.

कहा जा रहा है कि बुजुर्ग किसान नेता आवारा जानवरों से परेशान था और इसी गुस्से की वजह से किसान ने हाथ उठाया. इसके बाद विधायक कथित तौर पर वीडियो में यह कहते भी सुने गए कि अरे ये प्यार से मारा है. हालांकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस किसान नेता को घेर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *