मेरा नाम कोविद है और मैं वायरस नहीं हूं…जानिए क्या है Holidify के Co-Founder Kovid Kapoor के नाम का मतलब

पिछले 2 साल से भी अधिक समय से कोरोना महामारी, जिसे कोविड भी कहा जाता है, ने दुनियाभर के लोगों को परेशान करके रख दिया है. भारत में भी एक बार फिर तेजी से इसके संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. खैर, ये वायरस तो पिछले 2 साल से चर्चा में है, लेकिन इस बीच इस महमारी से मिलता-जुलता नाम वाले एक शख्स की परेशानी कुछ और ही है। उनकी परेशानी सुनकर आपको हंसी भी आ सकती है।

शख्स ने ट्वीट कर अपनी परेशानी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, ”COVID के बाद पहली बार भारत से बाहर गया। मेरे नाम से लोगों का एक समूह मिला। भविष्य की विदेश यात्राएं मजेदार रहने वाली हैं!”

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ”जो लोग सोच रहे हैं कि मेरे नाम का वास्तव में क्या अर्थ है, उनहें बाता दूं – इसका अर्थ है विद्वान। इस शब्द का जिक्र हनुमान चालीसा में आता है। इसके अलावा इसका उच्चारण कोविद है ना कि कोविड।”

आपको बता दें कि शख्स का नाम Kovid Kapoor है।कोविद ने कोरोना बीयर का आनंद लेते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *