जैकलीन फर्नांडीज संग ठग सुकेश चंद्रशेखर की इंटिमेट तस्वीर वायरल, ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने लोगों से की ये अपील

जैकलीन फर्नांडिस ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रुमर्ड अफेयर को लेकर मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई हैl दरअसल, ठग सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने सवा दो सौ करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की हैl इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस पर करोड़ों रुपए लुटाए हैंl इसमें 56 लाख का घोड़ा, लाखों रुपए की ज्वेलरी की शॉपिंग और महंगी गाड़ियां उपहार में देने जैसी चीजें शामिल है।

सुकेश चंद्रशेखर इस समय जेल में बंद हैl हालांकि सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन फर्नांडिस की प्राइवेट मोमेंट की तस्वीरें लिक हो रही है और वह जमकर वायरल हो रही हैl अब हालिया तस्वीर में जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर किस करते नजर आ रहे हैं।

जैकलीन की ये तस्वीर भी सामने आने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, जिससे एक्ट्रेस परेशान हो गई हैं और उन्होंने फैंस से खास अपील करते हुए उन्हें ट्रोल नहीं करने के लिए कहा है. उनका कहना है कि वह बहुत ही बुरे दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करने की अपील की है.

जैकलीन फर्नांडीज  ने सोशल मीडिया शेयर किए बयान में लिखा है,”यह देश ने और इस देश के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत सारा और असीमित प्यार दिया है. इसमें मीडिया से मेरे फ्रेंड्स शामिल हैं जिनसे मैंने काफी कुछ सीखा है. मैं मौजूदा वक्त में एक बहुत बुरे वक्त से गुजर रही हूं. मुझे उम्मीद है कि आप जल्द ही इससे बाहर निकलते हुए देखेंगे. मेरी अपने मीडिया फ्रेंड्स से ये रिक्वेस्ट है कि वे मेरी प्राइवेसी का खयाल रखें”

जैकलीन  ने अपने बयान में आगे लिखा,”और मेरी पर्सनल फोटोज ऐसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट ना करें. आप अपने करीबी और पसंदीदा लोगों के साथ ऐसा नहीं कर सकते. मुझे उम्मीद है कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे. मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय की जीत होगी और इसे आप अच्छे नजरिए से लेंगे. धन्यवाद.”

सुकेश ने जैकलीन को दिए महंगे गिफ्ट
200 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग  मामले में प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा ठग सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के दौरान जैकलीन फर्नांडीज  का नाम सामने आने के बाद से वह सुर्खियों में हैं. सुकेश ने कथित तौर पर जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी दिए थे जिन्हें जांच एजेंसी ने जब्त कर लिया है.

जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ जारी हुई LOC
प्रवर्तन निदेशालय ने 5 दिसंबर को फर्नांडीज के खिलाफ एलओसी जारी किया था. लुक आउट नोटिस के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों ने अभिनेत्री को मुंबई हवाई अड्डे पर रोक दिया था. वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्यक्रम के लिए मस्कट जा रही थीं और उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *