लोगों की जल समाधि:ब्राजील में बोटिंग करते लोगों की नाव पर गिरी हजारों टन की चट्टान; 7 की मौत, 20 लापता – देखे ACCIDENT का विडीओ

ब्राजील की एक झील में शनिवार को चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नावों पर गिरने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई. मिनस गेरैस राज्य दमकल विभाग के कमांडर एड्गार्ड एस्तेवो ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 अन्य लोगों के लापता होने की आशंका है।

 

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर लोगों को शनिवार शाम को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि फर्नास लेक पर लोग नौका सवारी का आनंद ले रहे थे, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर नौकाओं के ऊपर गिर गया। एस्तेवो ने बताया कि यह हादसा साओ जोस डा बारा और कैपिटलियो कस्बों के बीच हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *