
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब जान्हवी अपनी लेटेस्ट तस्वीर के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके मुंह में थरमॉमिटर लगा नजर आ रहा है। जान्हवी की इस तस्वीर को देखकर फैन्स भी परेशान हो गए हैं। इस फोटो को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
जाह्नवी कपूर को हुआ कोरोना?
जाह्नवी कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें से दूसरी तस्वीर में उन्होंने एक पेंटिंग दिखाई है जिसके आसपास कलर्स और ब्रश वगैरह रखे हुए हैं। एक फोटो में उन्होंने अपने डॉगी की झलक दिखाई है और एक आखिरी फोटो में वह अपनी बहन के पास कंबल ओढ़कर लेटी नजर आ रही हैं। जाह्नवी कपूर ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- साल का वो वक्त फिर आ गया।
पिछले साल इसी तरह काटा था वक्त
ढेरों सेलेब्रिटीज और फैंस ने जाह्नवी की इस तस्वीर पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। तमाम फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या उन्हें कोविड हो गया है? हालांकि एक्ट्रेस ने किसी के कमेंट का जवाब नहीं दिया है। मालूम हो कि फोटो में जाह्नवी कपूर ने वो सारी चीजें दिखाई हैं जिन्हें उन्होंने पिछले साल लॉकडाउन में करके अपना वक्त काटा है।
मेकर्स ने पोस्टपोन की फिल्में
लॉकडाउन और कोविड मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा झटका साबित होते रहे हैं। एक बार फिर कोविड के मामलों में इजाफा होने के बाद अधिकतर राज्यों में या तो सिनेमाघर पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं, या फिर उन्हें सीमित क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। थिएटर्स बंद होने के चलते ज्यादातर मेकर्स ने अपनी फिल्में पोस्टपोन कर दी हैं।
बता दें कि हाल के दिनों में बहुत सारे बॉलिवुड सिलेब्रिटीज COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर भी शामिल हैं। उनके अलावा रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि अनिल कपूर और बोनी कपूर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।