धार । मड हाउस व बोट हाउस निर्माण को लेकर कलेक्टर ने किया भ्रमण नाव पर सवार होकर घुमा पूरा तालाब

मड हाउस व बोट हाउस निर्माण को लेकर कलेक्टर ने किया भ्रमण
नाव पर सवार होकर घुमा पूरा तालाब
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। पर्यटन नगरी मांडू के समीप ग्राम मालीपुरा में भी पर्यटकों के घूमने व बोटिंग के लिए नया पैलेस विकसित हो सकता हैं, जिसको लेकर बुधवार दोपहर कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने गांव का भ्रमण किया व नाव में सवार होकर बोट हाऊस विकसित करने को लेकर अधिकारियों से चर्चा भी की।

दरअसल हरि भरी वादियों के बीच साल भर पानी से लबरेज तालाब और प्रदूषण रहित होने के चलते पर्यटक बडी संख्या में यहां पर मड हाउस के माध्यम से कुछ दिन विश्राम कर सकते हैं, ऐसे में ग्राम मालीपुरा में पर्यटकों के सिक्योरिटी, स्टे सहित व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरु करने के पहले कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ भ्रमण किया। यहां तालाब की परिधि का भ्रमण कर सुविधा युक्त मड हाउस बनाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की गई, साथ ही कलेक्टर जैन ने तालाब का नाव के माध्यम से चक्कर लगाकर बोट हाउस के निर्माण के लिए जगह भी देखी। साथ ही गांव के सरपंच, जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों से चर्चा कर उनसे भी पर्यटन को बढावा देने के लिए सुझाव मांगे गए, जिसमें मांडू से मालीपुरा मार्ग को दूरस्थ करवाने की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल इस मार्ग को दुरुस्थ करवाने के आदेश दिए है।
सड़क का हुआ सीमांकन
इधर मांडू जाने वाले मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कलेक्टर जैन ने गत दिनों राजस्व विभाग के अमले को सीमांकन करने के निर्देश दिए थे, ऐसे में बुधवार को सीमांकन पूरा होने के बाद तहसीलदार सुरेश नागर ने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। साथ ही अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए है।
————————

10 दिनों से लापता युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला
परिजनों ने की शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) 10 दिनों से घर से लापता युवक का शव बुधवार के समय माही नदी में तैरता हुआ मिला, शव को सबसे पहले पतंग उडाने वाले बच्चों ने देखा व घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया हैं, अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सरदारपुर के कालेशाह दाता की दरगाह के पीछे बुधवार को माही नदी में व्यक्ति का शव तैरता हुए देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया मृत्तक की पहचान उसके छोटे भाई ने भेरु पिता जोगडिया उम्र 30 साल निवासी अमझेरा के रुप में की हैं। मृतक 10 जनवरी से ही लापता था, जिसकी तलाश भी परिजन कर रहे थे। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
ञ्‍————————-

 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा नियुक्त
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ दिव्या गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर जिला सह कार्यालय मंत्री विवेक गौड़ सहित भाजपा पदाधिकारी व पत्रकार गण उपस्थित थे । संजय शर्मा पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान जिला सह- संयोजक आईटी सेल पद पर रहे हैं । श्री शर्मा की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों ने व पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी संजय शर्मा द्वारा भाजपा प्रदेश संगठन जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *