
।। 🕉 ।।
🌹🙏जय श्री राम🙏🌹
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………..5123
विक्रम संवत्………………….2078
शक संवत्…………………….1943
मास…………………………….माघ
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………….तृतीया
प्रातः 08.51 पर्यंत पश्चात चतुर्थी
रवि………………………..उत्तरायण
सूर्योदय……….प्रातः 07.09.00 पर
सूर्यास्त……….संध्या 06.07.05 पर
सूर्य राशि………………………मकर
चन्द्र राशि………………………सिंह
गुरु राशि………………………कुम्भ
नक्षत्र…………………………..मघा
प्रातः 09.38 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………..सौभाग्य
दोप 03.00 पर्यंत पश्चात शोभन
करण………………………….विष्टि
प्रातः 08.51 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु………………………….शिशिर
दिन…………………………शुक्रवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
21 जनवरी सन 2022 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष – तिल चतुर्थी व्रत :
आज आद्य गणेश का प्रकटोत्सव है। आज श्री गणेश जी की शमी पत्र एवं दूर्वा से पूजन करने का विशेष महत्त्व है। आज गणेश जी को तिल और गुड़ का भोग लगाने का विशेष महत्त्व है। चन्द्रोदय रात्रि 9:14 बजे होगा।
☸ शुभ अंक………………….6
🔯 शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.16 से 12.59 तक ।
👁🗨 राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.16 से 12.37 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
🌞 उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
06:46:02 08:32:19
कुम्भ
08:32:19 10:06:42
मीन
10:06:42 11:37:54
मेष
11:37:54 13:18:37
वृषभ
13:18:37 15:17:15
मिथुन
15:17:15 17:30:57
कर्क
17:30:57 19:47:07
सिंह
19:47:07 21:58:56
कन्या
21:58:56 24:09:35
तुला
24:09:35 26:24:13
वृश्चिक
26:24:13 28:40:23
धनु
28:40:23 30:46:02
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.54 तक लाभ
प्रात: 09.54 से 11.15 तक अमृत
दोप. 12.37 से 01.58 तक शुभ
सायं 04.41 से 06.02 तक चंचल
रात्रि 09.19 से 10.58 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्रः
॥ ॐ विष्णुमायायै नमः॥
📢 संस्कृत सुभाषितानि –
आनन्दाश्रूणि रोमाञ्चो बहुमानः प्रियं वचः ।
तथानुमोदता पात्रे दानभूषणपञ्चकम् ॥
अर्थात :-
आनंदाश्रु, रोमांच, लेनेवाले के प्रति अति आदर, प्रिय वचन, सुपात्र को दान देने का अनुमोदन – ये पाँच दान के भूषण हैं ।
🍃 आरोग्यं सलाह :-
मधुमेह के लिए उपयोगी आयुर्वेदिक उपचार :-
दालचीनी :-
दालचीनी इंसुलिन की संवेदनशीलता और ब्लड शुगर का स्तर कम करती है। प्रतिदिन दालचीनी का आधा चम्मच खाने से इंसुलिन की संवेदनशीलता में सुधार होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। सभी काम पूर्ण होंगे। जल्दबाजी न करें। कोर्ट व कचहरी में लंबित कार्य पूरे होंगे।कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 21 जनवरी 2022 शुक्रवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 08:52 बजे तक रहेगी बाद चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । मघा नक्षत्र प्रातः 09:43 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा सिंह राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:14 से 12:29 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा प्रातः 08:52 बजे तक रहेगी , सौभाग्य सुंदरी व्रत , संकष्ट चतुर्थी व्रत व तिलकुटा चौथ व्रत , चंद्रोदय रात्रि 09:02 बजे होगा , राष्ट्रीय माघ मास प्रारंभ , गंडमूल प्रातः 09:45 बजे तक रहेगा ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक रहेंगे । किसी बात से मन दुखी हो सकता है एवं भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी ।
वृषभ :~ आज आपकी चिंताएँ कम होंगी और उत्साह बढेगा । मन प्रफुल्लित रहेगा । अधिक संवेदनशील और भावुकता रहेगी । कल्पनाशक्ति के कारण साहित्यलेखन कर सकेंगे ।
मिथुन :~ आज आपको थकान , व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला असर रहेगा । निर्धारित कार्यों को कर सकेंगे । धनोपार्जन की योजना पहले नष्ट होता हुआ और बाद में पूर्ण होता हुआ लगेगा ।
कर्क :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे । परिवारजन , स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी । उनसे उपहार मिलेगा ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य विषय में चिंतित रहेंगे । चिंता से शारीरिक , मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । व्यर्थ के वाद विवाद टालें । कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करे ।
कन्या :~ आज आपको विविध क्षेत्रों से यश , कीर्ति तथा लाभ होगा । धनप्राप्ति के लिए शुभ है । विशेषकर स्त्री मित्रों से लाभ हो सकता हैं । व्यापार में आय की वृद्धि हो सकती है ।
तुला :~ आज आपके घर तथा कार्यालय में सानुकूल वातावरण रहेगा । नौकरी वालों के लिए पदोन्नति के अवसर आएंगे । पारिवार में हर्षोल्लास रहेगा । उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपके व्यवसाय में बाधा होगी । संतान से मतभेद रहेगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों से वादविवाद न करें । अनावश्यक खर्च बढ़ेगा । उपरी अधिकारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा ।
धनु :~ आज आप कोई भी नए काम एवं व्याधियों के उपचार प्रारंभ न करें । अत्यंत संवेदनशीलता से मानसिक व्याकुल रहेंगे । पानी से संभले । वाणी एवं व्यवहार में संयम रखें ।
मकर :~ आज आप विविध कारणों से व्यापार के विस्तार के साथ उसमें वृद्धि आएगी । दलाली , कमिशन , ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढेगी । धनलाभ का प्रबल योग है । कार्यों में सफलता मिलेगी ।
कुंभ :~ आप आज किये कार्यों से यशस्वी बनेंगे तथा कीर्ति में वृद्घि होगी । परिवार के साथ अच्छा समय निकलेगा । नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण कर सकेंगे ।
मीन :~ आज आप काल्पनिक दुनिया में रहेंगे । विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे । पानी से संभले । स्वभाव में संयम रखें । मानसिक संतुलन रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।