पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बने पिता, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ख़ुशखबरी दी है. वो पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है.युवराज ने ट्विटर पर लिखा कि हमारे सभी प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों को हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज भगवान ने हमें एक बच्चे का आशीर्वाद दिया है। हम इसके लिए भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने बच्चे का दुनिया में स्वागत करते हैं और चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। लव, हेजल और युवराज।

गौर हो कि युवराज सिंह और हेजल कीच की नवंबर 2015 में सगाई हुई थी और इसके एक साल बाद नवंबर 2016 को शादी कर ली थी। युवराज भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं और 2007 में टी20 विश्व कप तथा 2011 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं हेजल कीच फिल्मों में दिख चुकी हैं। युवराज ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और तब से उन्हें विभिन्न लीगों में खेलते देखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *