IND VS WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा,जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह

अखिल भारतीय चयन समिति ने बुधवार रात वेस्ट इंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। भारतीय टीम तीन वनडे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह फरवरी से खेलेगी, जबकि टी20 सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डंस में 16 फरवरी से खेली जाएगी।

युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई  को बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में चुना गया जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव  ने घुटने के आपरेशन के बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की. कुलदीप यादव वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं . रोहित शर्मा टीम की अगुवाई करेंगे.”

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी को सीरीज से आराम दिया गया है. केएल राहुल दूसरे वनडे से उपलब्ध रहेंगे पहले वनडे के लिए उनको आराम दिया गया है. जडेजा घुटने की चोट के बाद रिकवरी के अपने अंतिम चरण से गुजर रहे हैं और एकदिवसीय और टी 20 आई के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अक्षर पटेल T20I के लिए उपलब्ध होंगे.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान

T20I टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *