
धार प्रेस क्लब भवन में डाँ. अशोक शास्त्री ने किया ध्वजारोहण

धार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर धार प्रेस क्लब भवन पर प्रेस क्लब सचिव डाँ. अशोक शास्त्री ने ध्वजारोहण किया । सामूहिक राष्ट्रगान पश्चात एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । मिठाई का वितरण भी किया गया । इस अवसर पर प्रेस क्लब के सर्वश्री जितेन्द्र सोनी , कपिल तिवारी, राकेश तिवारी, रफीउद्दीन सैयद , दिलीप शर्मा , रोहित श्रीवास सौरभ जायसवाल , विकास पांडे , अविनाश डावर , रवि श्रीवास्तव सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे । उक्त जानकारी प्रेस क्लब धार के सह सचिव संजय शर्मा ने दी ।।
सादर प्रकाशनार्थ
फोटो संलग्न है ।