29 जनवरी को बुध ग्रह का उदय और शुक्र ग्रह होंगे मार्गी, आपकी राशि पर पड़ेगा यह प्रभाव ( डाँ.अशोक शास्त्री )

29 जनवरी को बुध ग्रह का उदय और शुक्र ग्रह होंगे मार्गी, आपकी राशि पर पड़ेगा यह प्रभाव ( डाँ.अशोक शास्त्री )

मालवा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डाँ.अशोक शास्त्री ने एक विशेष मुलाकात मे बताया कि ज्योतिष शास्त्र में व्यापार , व्यवसाय, वाणी और प्रकृति के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध 29 जनवरी को पूर्व दिशा में उदय होंगे । वहीं समृद्धि , ऐश्वर्य व सौंदर्य के कारक शुक्र इसी दिन मार्गीय होने जा रहे हैं । ग्रह मंडल के इन दोनों प्रमुख ग्रहों का प्रकृति परिवर्तन आर्थिक , सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बदलाव दिख सकता है । विभिन्न राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय राहत भरा रहेगा ।
ज्योतिषाचार्य डाँ.अशोक शास्त्री के अनुसार 29 जनवरी को बुध के पूर्व दिशा में उदय होते ही बाजार में गति आएगी । पिछले कुछ समय से पेट्रोलियम पदार्थों के भावों में उतार – चढ़ाव से आमजन पेरशानी का अनुभव कर रहे थे । 29 जनवरी को बुध के उदय होते ही पेट्रोलियम पदार्थों के भावों में कमी नजर आ सकती है । वर्तमान में बुध मकर राशि में शनि के साथ गोचर कर रहे हैं । सूर्य , बुध व शनि की युति श्रेष्ठ मानी जाती है । हालांकि बाजार में उतार चढ़ाव का संदेश भी देती है । बुध के उदय होने से बाजार अवश्य संभलेगा ।
डाँ.अशोक शास्त्री के अनुसार 29 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर शुक्र ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं । इनकी मार्गीय गति आर्थिक दृष्टिकोण से भारत की स्थिति को मजबूत करेगी । वर्तमान में शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं । यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है । फिर भी भारत का कृषि बाजार एशिया में अपना प्रभाव छोड़ सकता है । इसका लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा ।
ज्योतिषाचार्य डाँ.अशोक शास्त्री ने बताया बुध व शुक्र दोनों ही ग्रह बाजार , व्यापार व धन से जुड़े ग्रह हैं। देश , समाज व व्यक्ति को समृद्धि की ओर आगे बढ़ाते हैं । इनके अस्त तथा वक्रगत होने अथवा अन्य ग्रहों के साथ पापाक्रांत होने पर बाजार प्रभावित होते हैं । आय में अवरोध , मानसिक परेशानी भी होती है । अब क्रमानुसार इनके उदय व मार्गी होने से समस्याओं का निराकरण होगा । विभिन्न राशि के जातकों को भगवान गणपति व भगवान दत्तात्रेय की आराधना करने से लाभ प्राप्त होगा ।
किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष :~ कार्य मे प्रगति , रुका हुआ धन प्राप्त होगा ।
वृषभ :~ भाग्योदय होगा , आर्थिक वृद्घि के योग ।
मिथुन :~ व्यवसायिक उन्नति व धन लाभ होगा ।
कर्क :~ आंशिक तनाव किंतु कार्य मे सफलता मिलेगी ।
सिंह :~ महिला पक्ष से सामंजस्य बनाकर चले ।
कन्या :~ वाणी से संबंधित कार्यों मे गति बढेगी ।
तुला :~ आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा ।
वृश्चिक :~ प्रतिष्ठा मे वृद्धि होगी , भाई बहन का सुख मिलेगा ।
धन :~ धन के साथ – साथ मान सम्मान मे वृद्धि होगी ।
मकर :~ नए कार्य की योजना बनेगी ।
कुंभ :~ अतिरिक्त व्यय से चिंता संभव है ।
मीन :~ किसी की सहायता करेंगे । गौरवान्वित महसूस करेंगे ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *