Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बदले जा रहे जेठालाल? इन्हें दिलीप जोशी की जगह दे रहे असित मोदी? ये है सच्चाई

 

बीते 13 साल से ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ सब टीवी पर प्रसारित होने वाला हिंदी टीवी जगत का सबसे लोकप्रिय शो है। इस सीरियल के हर किरदार को खूब पसंद किया जाता है और इन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों की जबरदस्‍त लोकप्रियता है। इस सीरियल में जेठालाल लीड किरदार है जिसे शुरुआत से ही एक्‍टर दिलीप जोशी निभाते चले आ रहे हैं। दिलीप जोशी ने इस किरदार को ना केवल निभाया है बल्कि असल जिंदगी में भी जीया है।अब ये बात सामने आ रही है कि दिलीप जोशी को जेठालाल के किरदार में रिप्‍लेस किया जा रहा है।

                                                           

सोशल मीडिया पर सामने आया था पोस्ट:-शो को लेकर एक इंस्टा पेज ने पोस्ट जारी कर कहा है कि मेकर असित मोदी  जेठालाला के रोल में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर सौरभ घाडगे को लेंगे. जानिए क्या है सच्चाई. टीवी की दुनिया में चलने वाला सबसे लंबा शो तारक मेहता को लेकर किए गए पोस्ट में कहा गया कि सौरभ घाडगे जेठालाल के किरदार को ओवरटेक कर सकते हैं. दरअसल, द सेंसेबल टाइम्स नाम के एक इंस्टा पेज से पोस्ट सामने आया था जिसमें बड़े अक्षरों में ब्रेकिंग न्यूज लिखा हुआ था.

यूट्यूबर ने बताई सच्चाई:-साथ ही एक तरफ तारक मेहता शो का पोस्टर और दूसरी तरफ सौरभ घाडगे की फोटो लगी थी. इसमें लिखा गया था कि मेकर्स तारक मेहता में जेठा की जगह सौरभ को देने का प्लान कर रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर ये पोस्ट खूब वायरल होने लगा जिसके बाद ये खबर यूट्यूबर के पास जा पहुंची. ऐसे में सौरव घाडगे ने इस खबर को सिरे से नकार दिया. साथ ही कहा कि ये मस्ती मजाक था यार.

बता दें, शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हिंदी टीवी इंडस्ट्री का सबसे लंबा चलने वाला शो है. पिछले 13 सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. ऐसे में इस शो का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. शो में दिलीप जोशी के अलावा, अमित भट्ट, शैलेश लोधा, मुनमुन दत्ता और भी कई कलाकार मेन रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *