
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻मंगलवार, १ फरवरी २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:०९
सूर्यास्त: 🌅 ०५:५५
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:२२
चन्द्रास्त: 🌜१८:०२
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (११:१५ तक)
नक्षत्र 👉 श्रवण (१९:४४ तक)
योग 👉 व्यतीपात (२७:१० तक)
प्रथम करण 👉 नाग (११:१५ तक)
द्वितीय करण 👉 किंस्तुघ्न (२१:५० तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 कुम्भ (३०:४४ से)
मंगल 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०९ से १२:५२
अमृत काल 👉 १०:१८ से ११:४५
विजय मुहूर्त 👉 १४:१८ से १५:०१
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४३ से १८:०७
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०४ से २४:५७
राहुकाल 👉 १५:१२ से १६:३३
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:४९ से ११:१०
होमाहुति 👉 सूर्य
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल
चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम ३०:४५ से )
शिववास 👉 गौरी के साथ (११:१५ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – रोग २ – उद्वेग
३ – चर ४ – लाभ
५ – अमृत ६ – काल
७ – शुभ ८ – रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – काल २ – लाभ
३ – उद्वेग ४ – शुभ
५ – अमृत ६ – चर
७ – रोग ८ – काल
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिए का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
फरवरी मास आरम्भ, देव कार्ये भौमवती मौनी अमावस्या, प्रयागराज मेला आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १९:४४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमश: (ग, गी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ३०:०८ से ०७:४९
कुम्भ – ०७:४९ से ०९:१५
मीन – ०९:१५ से १०:३८
मेष – १०:३८ से १२:१२
वृषभ – १२:१२ से १४:०७
मिथुन – १४:०७ से १६:२२
कर्क – १६:२२ से १८:४३
सिंह – १८:४३ से २१:०२
कन्या – २१:०२ से २३:२०
तुला – २३:२० से २५:४१
वृश्चिक – २५:४१ से २८:००
धनु – २८:०० से ३०:०४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०७:०८ से ०७:४९
शुभ मुहूर्त – ०७:४९ से ०९:१५
रज पञ्चक – ०९:१५ से १०:३८
अग्नि पञ्चक – १०:३८ से ११:१५
शुभ मुहूर्त – ११:१५ से १२:१२
मृत्यु पञ्चक – १२:१२ से १४:०७
अग्नि पञ्चक – १४:०७ से १६:२२
शुभ मुहूर्त – १६:२२ से १८:४३
रज पञ्चक – १८:४३ से १९:४४
शुभ मुहूर्त – १९:४४ से २१:०२
चोर पञ्चक – २१:०२ से २३:२०
शुभ मुहूर्त – २३:२० से २५:४१
रोग पञ्चक – २५:४१ से २८:००
शुभ मुहूर्त – २८:०० से ३०:०४
मृत्यु पञ्चक – ३०:०४ से ३१:०७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी सफलता वाला है लेकिन अपनी वाणी एवं व्यवहार को संतुलित रखना जरूरी है कम लाभ से संतोष करने से ही दिन का फायदा उठाया जा सकता है अन्यथा लाभ के अवसर गरमा गरमी में हाथ से निकल सकते है। भाई बंधुओ से आज सीमित व्यवहार रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा कुछ न कुछ मानसिक क्लेश ही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर स्थिति मेहनत के बाद लाभदायक बनेगी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे फिर भी अगर दृढ़ रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा पल में खुशी पल में उदासी बनेगी। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी बनी रहेगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दैनिक कार्यो की भागमभाग में शरीर की अवहेलना बाद में भारी पड़ेगी। व्यावसायिक कार्य मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ आशाजनक नही होगा। आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के हिस्से में भी जा सकता है लापरवाही से बचें। आज की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम संध्या बाद से देखने को मिलेगा कई दिनों से चल रही आर्थिक तंगी में कमी आएगी लेकिन धन लाभ आज आंशिक लेकिन निकट भविष्य में आशाजनक रहेगा। परिवार ने संतानों का मनमाना व्यवहार मन दुख का कारण बनेगा पारिवारिक सुख में कमी आएगी। शरीर मे कोई नया रोग होने की संभावना भी है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा आज किसी ना किसी कारण से मानसिक संताप होगा। पूर्व में की किसी गलती का पश्चाताप होगा लेकिन विपरीत परिस्थिति के कारण सुधार भी नही कर सकेंगे। सेहत मध्यान तक नरम रहेगी हाथ पैर एवं अन्य शारीरिक अंगों में शितिलता के कारण कार्य बेमन से करने पड़ेंगे। कार्य व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय ही रहेगी अन्य लोगो के ऊपर आश्रित रहना पड़ेगा। धन लाभ होगा लेकिन व्यर्थ के खर्चो में लग जायेगा। माता अथवा घर की महिलाओं की सेहत भी नरम रहने के कारण वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। उधारी के लेन देन से बचे वरना आगे आर्थिक समस्या गहरा सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन प्रत्येक कार्यो में विजय दिलाने वाला रहेगा लेकिन इसके लिये समय का सदुपयोग करना पड़ेगा परिवार में भाई बंधुओ से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे अन्य लोगो आपकी प्रगति देख वैरभाव रखेंगे आप भी आज किसी कारण से हीन भावना से ग्रस्त रहेंगे। आज अपने काम से काम रखें अन्यथा अनुकूल दिन का उचित लाभ नही मिल सकेगा। अतिआवश्यक कार्य संध्या से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद शारीरिक अथवा अन्य कारणों से बाधा आने लगेगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा आस पडोस में नए शत्रु पनपेंगे सतर्क रहें। स्त्री संतानों से भी किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा किसी के भड़कावे में आकर क्रोध करने से बचे। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा व्यवहार में नरमी रहने से आज किसी से भी आसानी से कार्य निकाल लेंगे कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के कई सौदे मिलेंगे लेकिन मनमौजी स्वभाव के कारण इनसे पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। धन की आमद के लिए निरंतर प्रयास करेंगे लेकिन आज ज्यादा धनलाभ नही हो पायेगा परन्तु घर एवं बाहर सम्मान जरूर बढेगा आज ना चाहकर भी किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी दो पक्षो के झगड़े सुलझाने में मध्यस्थता करनी पडेगी। कार्य व्यवसाय में आज बीते कल की तुलना में कम परिश्रम करेंगे फिर भी लाभ की आशा ज्यादा लगाएंगे। परिवार के सदस्य आप के ऊपर ज्यादा विश्वास करेंगे लेकिन काम के समय आनाकानी करने पर मन दुखी होगा। पेट की गैस को छोड़ सेहत आज अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके अंदर तेज की कमी रहेगी मन मे कुछ ना कुछ भय बना रहेगा आस पास का वातावरण भी विपरीत रहेगा छोटी मोटी बातो अथवा हास्य परिहास में भी कलह होने की संभावना है। आज विशेषकर विपरीत लिंगीय से सीमित व्यवहार रखें अन्यथा मान भंग हो सकता है। आज आप भाई बंधुओ के लिये लाभकारी सिद्ध होंगे लेकिन आपके द्वारा दी गई आर्थिक अथवा अन्य प्रकार की सहायता का दुरुपयोग होने की संभावना अधिक है। शत्रु पक्ष को कमजोर ना आकेँ अंदर ही अंदर हानि पहुचायेंगे। धन लाभ आज मुश्किल से ही होगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आर्थिक उन्नति के योग बन रहे है लेकिन साथ ही सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी अथवा किसी मामूली बात का बतंगड़ बनने से सम्मान हानि की भी सम्भवना है। भाई बंधु अथवा मित्र मंडली में कम बैठे कुछ ना कुछ गड़बड़ ही होगी। कार्य व्यवसाय से पहके से तय आय निश्चित होगी इसके अतिरिक्त भी जोखिम वाले कार्य शेयर लॉटरी आदि से अकस्मात लाभ की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक रूप से समृद्ध रहने पर भी असंतोषी ही रहेंगे। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान से संबंध में चंचलता आएगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका मन संतोषी रहने पर भी अन्य लोगो से स्वयं की तुलना करने पर बेचैन रहेगा। कार्य व्यवसाय से भी कोई सकारात्मक परिणाम नही मिलेगा। धन की आमद कम और खर्च अधिक रहने के कारण आर्थिक संतुलन गड़बड़ायेगा। परिवार की महिलाए मानसिक विकार से ग्रस्त रहेंगी मामूली बातो को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर घर का वातावरण खराब कर सकती है। पिता अथवा पैतृक संपत्ति से संबंधित कार्यो से लाभ की उम्मीद अंत समय मे उलझन में बदलेगी। व्यवहार में मिठास बनाये रहने से कई पारिवारिक एवं कानूनी लफड़ो से बच सकते है। सेहत में थोड़े बहुत विकार लगे रहेंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभ फलदायक रहने पर भी आप इसका पूर्ण लाभ नही उठा पाएंगे। आपका स्वभाव अन्य लोगो के प्रति लापरवाह और रूखा रहेगा केवल स्वार्थ पूर्ति हेतु ही व्यवहार रखेंगे। जिसे अपना हितैषी समझेंगे वही दुख का कारण बनेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे परन्तु अनुभव की कमी के कारण हाथ से निकलने की सम्भवना है लाभ पाने के लिये अहम की भावना त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। परिजन आपकी बातों का जल्दी से विश्वास नही करेंगे केवल मित्र लोग ही स्वार्थ वश आपकी हाँ में हाँ मिलाएंगे। सेहत संध्या बाद प्रतिकूल होगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये विपरीत फलदायी रहेगा कोई भी बड़ा कार्य यथा सम्भव आज टालना ही बेहतर रहेगा अथवा ज्यादा जरूरी होने पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन में ही करें हानि तो आज किसी न किसी रूप में अवश्य होगी किसी का सहयोग मिलने पर इसमें कमी की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर सरलता से लाभ कमाने के लिये संधर्ष ज्यादा करना पड़ेगा इसके विपरीत प्रलोभन के अवसर अधिक मिलेंगे लेकिन इनका लाभ स्थाई नही रहेगा। आज आपके किसी कानूनी उलझन में भी पड़ने की सम्भावना है सतर्क रहें। सभी से व्यवहार बना कर रखें घर मे कोई अशुभ समाचार के कारण उदासी बनेगी। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सार्वजनिक क्षेत्र से सम्मान दिलाएगा दिन के आरंभ में किसीकी बेतुकी बात को लेकर क्रोध में रहेगें थोड़ा बहुत गुस्सा दिन भर बना ही रहेगा। मध्यान के समय जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लागये बैठे है उसके टलने से मन निराश होगा। कार्य व्यवसाय में आज दिनचार्य संभावनाओ पर केंद्रित रहेगी लाभ के कई अवसर निकट आते आते निरस्त होंगे फिर भी किसी ना किसी का सहयोग मिलने से धन लाभ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण धर्य की कमी से खराब हो सकता है घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 01 फरवरी 2022 मंगलवार संवत् 2078 मास माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रातः 11:16 बजे तक रहेगी बाद प्रतिपदा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:12 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र सायं 07:44 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे अगले दिन सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:45 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:21 से 04:44 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 01:01 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज देवकार्य अमावस्या , मौनी भौमवती अमावस्या , व्यतिपात पुण्यं , मेला हरिद्वार व प्रयागराज , महोदय योग सूर्योदय से प्रातः 11:16 बजे तक , द्वापरयुगादि , पंचक अगले दिन प्रातःकाल 06:45 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप क्रोध पर संयम बरते नही तो कार्य और सम्बंध भी बिगड़ सकते है । मानसिक व्यग्रता और बेचैनी से कार्य में मन न लगे ऐसा हो सकता है ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक अस्वस्थता से तथा कार्यसफलता में विलंब से निराश होंगे । नए कार्य का शुभारंभ न करे । खान – पान में उचित अनुचित का विवेक रखें । कार्यभार अधिक रहेगा ।
मिथुन :~ आज आप शारीरिक और मानसिक प्रसन्न रहेंगे । मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास का आनंद उठा सकेंगे । स्वादिष्ट भोजन ले सकेंगे और नए वस्त्रो की खरीदी भी करेंगे । वाहनसुख मिलेगा ।
कर्क :~ आज आपका कार्यालय में सहकार्यकरों का सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएँगे । मानसिक स्वस्थ रहेंगे । प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे ।
सिंह :~ आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए श्रेष्ठ है । विद्यार्थी अभ्यास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे । स्नेहीजनों और मित्रों से भेंट होगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
कन्या :~ आज आपको शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा और मानसिक चिंता रहेगी । पत्नी से कलह हो सकता है ।
तुला :~ आज आप प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे । प्रत्येक कार्य मे सफलता मिलेगी । स्वजनों से भेंट होगी । मानसिक प्रसन्नता रहेगी ।
वृश्चिक :~ आज आपके परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखे । व्यवहार से किसी को ठेस पहुंच सकती है । इसलिए व्यवहार संयमित रखें । वैचारिक नकारात्मकता प्रभुत्व न जमा दे इस पर ध्यान दे ।
धनु :~ आज आप निर्धारित कार्यों को कर सकेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी , जिससे स्फूर्ति और प्रसन्न रहेंगे । परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे । स्वजनो की मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी ।
मकर :~ आज आपको कोर्ट – कचहरी से संबंधित कार्य आएंगे । व्यवसाय में विध्न आएंगे । स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी । शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक प्रसन्नता में कमी रहेगी । अकस्मात और आपरेशन से बचे ।
कुंभ :~ आज आपका व्यवसाय में लाभदायक दिन है । मित्रों की भेंट से मन आनंदित रहेगा । उनके साथ प्रवास हो सकता है । नए कार्य का शुभारंभ लाभदायक रहेगा ।
मीन :~ आज आपकी कार्यसफलता पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । व्यवसाय में बढोत्तरी होगी । व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।