Maharashtra: सड़क पर 4 किलोमीटर तक दौड़ता रहा जलता हुआ ट्रक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘बर्निंग ट्रक’ का वीडियो – देखे विडीओ

महाराष्ट्र के पालघर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क पर दौड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गई। आग, ट्रक के पिछले हिस्से में लगी थी और जब तक ड्राइवर को इसकी जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वह तकरीबन 4 किलोमीटर तक जलते हुए सड़क पर दौड़ता रहा। पालघर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि चारे से लदा एक आइचर ट्रक पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर कम से कम चार किलोमीटर तक जलते हुए दौड़ता रहा. घटना शुक्रवार शाम पालघर के शिरसाद फाटा के पास हुई है. जलेत ट्रके का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसे किसी राहगीर ने अपने फोन कैमरे में कैद किया औऱ सोशल मीडिया वायरल कर दिया.

 

ट्रक में आग लगी थी और उसे सड़क पर दौड़ता हुआ देख साथ चलने वाली एक गाड़ी में बैठे शख्स ने फायर ब्रिग्रेड डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी. पालघर के वसई-विरार नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि खबर मिलते ही आग बुझान के लिए आनन-फानन में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *