ट्रेन में अंडरवियर पहनकर घूमने वाले JDU विधायक ने ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ पर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक का डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में विधायक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी के मशहूर गाने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक गोपाल मंडल कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं। उनके सिर पर कैप और गले में मफलर है। वे गाने पर झूमकर डांस कर रहे हैं। विधायक के समर्थक भी मंच पर उनके साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी गोपाल मंडल का डांस वीडियो वायरल हो चुका है। तब वे एक बार डांसर के साथ नाचते हुए दिखे थे।

वहीं वे पटना से राजधानी दिल्ली तक तेजस ट्रेन में सफर के दौरान अंडर गारमेंट्स में सफर करते हुए भी दिखे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसपर काफी बवाल होने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनका पेट खराब था। इसके अलावा मई 2021 में जब कोरोना महामारी चरम पर थी, तब उनका अपनी गाड़ी से कंटेनमेंट जोन की बैरिकेडिंग तोड़ने का वीडियो वायरल हुआ था।

अच्छा है नकली शराब पीकर मर रहे, जनसंख्या कम होगी
हाल ही में गोपाल मंडल ने बिहार में जहरीली शराब के शिकार हुए लोगों को लेकर एक अजीबोगरीब दिया। इस बयान के लिए सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है। गोपाल मंडल ने कहा, ‘जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं, मना कर रहे हैं तो फिर आप दारू क्यों पीते हैं? नीतीश कुमार ने पहले ही कहा है कि पीयोगे तो मरोगे। लोग पीते क्यों हैं, मरने ही के लिए, जगह भी तो खाली होनी चाहिए। अगर ऐसे ही मरते रहेंगे तो जनसंख्या घटेगी। बॉर्डर सील कर दिए गए हैं इसलिए कम शराब आ रही है। खेत के रास्ते शराब लाई जाती है। गरीब आदमी के लिए ही शराब बंद की गई, ऐसे में बनाई हुई शराब पीएगा कोई तो मरेगा ही।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *