
आपने सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट के कई वीडियो देखे होंगे. हालांकि उनमें ज्यादातर वीडियो नए उम्र के युवाओं के होंगे. युवाओं को बाइक पर स्टंट करते और डांस करते जरूर देखा होगा. स्टंट करते हुए कई युवा घायल भी हुए हैं और हादसों का शिकार होते देखे गए हैं, लेकिन आज हम आपको एक चौंकाने वाला वीडियो दिखाने जा रहे हैं. उसे देखकर आप अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पाएंगे. वायरल हो रहा यह वीडियो किसी युवक का नहीं बल्कि एक बुजुर्ग शख्स का है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इस तरह के स्टंट हर कोई शख्स नहीं कर सकता.
क्लिप एक बुजुर्ग ने हाईवे पर बाइक के साथ ऐसा स्टंट दिखाया कि हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गया. वह चलती बाइक पर कभी हाथ छोड़कर तो कभी सीट पर लेटकर बाइक दौड़ाते हुए नजर आए ताऊ का ये वीडियो जब से सामने आया है तभी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और कई यूजर्स ऐसे है जो कमेंट में उन्हें उनकी उम्र की याद दिला रहे हैं.
ये देखिए वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर मस्त अंदाज में अपनी बाइक दौड़ा रहे हैं. इस दौरान वह वो जिस तरह से हैंडल को दोनों हाथों से छोड़कर बाइक चला रहे हैं वो काफी खतरनाक लग रहा है. इसके ताऊ अपने स्टंट के दौरान बीच-बीच में बाइक पर पीछे की ओर लेट भी जा रहे हैं. चाचाजी ने जिस अंदाज में बाइक को चलाया है वो देखने में भले ही मजेदार है लेकिन काफी खतरनाक भी साबित हो सकता है.
इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं जो बुजुर्ग की इस हरकत पर गुस्सा भी दिखा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग वीडियो पर मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- अरे ताऊ इस उम्र में अगर चोट लग गई तो हड्डियां बड़ी मुश्किल से जुड़ती है. दूसरे यूजर ने लिखा- बुजुर्ग को ऐसा स्टंट करने से पहले अपनी उम्र का ख्याल करना चाहिए. एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- लगता है ताऊ ने वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवा ली है.’