
विवार को भारत रत्न और देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. यहां वो कोरोनाग्रस्त होने के बाद लगभग 28 दिनों से भर्ती थीं. राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें अंतिम विदाई दी गई. राजनीति और फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम हस्तियां लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे. इस मौके पर शाहरुख खान भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.इस दौरान शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ थीं.लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करते हुए शाहरुख खान ने फातिहा पढ़ी और इसके बाद दुआ फूंक कर रस्म पूरी की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो का गलत मतलब निकालकर कुछ ट्रोल्स ने घटिया कमेंट्स किए हैं।
लोगों ने की बिना सिर-पैर की बातें:-इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने बेवजह शाहरुख खान को निशाना बनाया है। उनके फूंकने को थूंकना बताकर ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि शाहरुख के सपोर्ट में कई लोगों ने पोस्ट किए हैं। साथ ही ट्रोल्स को भी जवाब दिया है कि यह दुआ पढ़ने के बाद फूंका ही जाता है। शाहरुख खान के फैन्स ने ट्रोल्स को एक बार वीडियो को फिर से देखने की नसीहत दे डाली है।
नहीं पहुंचें ये सितारे:-लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड की कई हस्तियां नहीं पहुंचीं। इस लिस्ट में सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अजय देवगन, काजोल, जितेंद्र, हेमा मालिनी, धर्मेंद समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। हालांकि इन सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि ही है। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के वक्त रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, राहुल वैद्य, श्रद्दा कपूर और मधुर भंडाकर जैसी कई हस्तियों ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की।