
रविवार की सुबह लोगों के लिए छुट्टी का दिन, लेकिन सुबह-सुबह 8 बजे के आसपास एक अत्यंत दुखद खबर आई कि भारत रत्न और स्वर कोकिला एवं मशहूर गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में लता जी हर किसी को छोड़कर चली गईं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लता मंगेशकर का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन पिछले दिनों उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हर कोई अपनी ‘दीदी’ के लिए दुआ कर रहा था, लेकिन अब लता जी नहीं रहीं। अपनी गायिकी से उन्होंने हर किसी का दिल जीता, और एक से बढ़कर एक गाने देश को दिए। लता जी अपने साधारण जीवन जीने के लिए जानी जाती थीं। वहीं, लता मंगेशकर तो अब नहीं रहीं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़कर गईं हैं। आइए आज हम आपको उनकी संपत्ति, बंगले और कारों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
पॉश इलाके में है इनका बंगला
लता मंगेशकर के घर की बात की जाए तो इनके पास आलीशान बंगला है. इनका बंगला दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है. इस बंगले का नाम प्रभु कुंज है. साउथ मुंबई के पॉश इलाके में इनका बंगला है.
370 करोड़ की है कुल संपत्ति
लता मंगेशकर ने महज 13 साल की उम्र में डेब्यू किया था और इस समय इनकी पहली कमाई सिर्फ 25 रुपये की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर के पास करीब 370 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति की है. बता दें ये कमाई उन्होंने ज्यादातर गानों की रॉयल्टी से की है. इसके अलावा उन्होंने काफी निवेश भी कर रखा है.
कारों का भी था काफी शौकीन
लता मंगेशकर को कारों का काफी शौक था. उनके कलेक्शन में काफी लग्जरी कारें शामिल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सबसे पहली कार Chevrolet थी. इस कार को उन्होंने अपनी मां के लिए खरीदा था. इसके अलावा उनके पास Buick, Chrysler भी थी. वहीं, यश चोपड़ा ने ‘वीरजारा’ के म्यूजिक रिलीज के समय पर उनको गिफ्ट में मर्सिडीज दी थी. यश चोपड़ा के लिए लता जी उनकी बहन की तरह थीं.
8 जनवरी को अस्पताल में हुई थीं भर्ती
8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. सावधानी बरतते हुए लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वो 92 साल की हैं. पिछले 29 दिन से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही रही जहां आज उनका निधन हो गया है. देर रात भी उनका हालचाल जानने के लिए बालीवुड हस्तियां पहुंची थी.