तारक मेहता की ‘बबीता जी’ हुईं गिरफ्तार, 4 घंटे तक चली पूछताछ – देखे तस्वीरें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मशहूर हुई अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी खुद के खिलाफ थाना शहर हांसी में दर्ज अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर के समक्ष पेश हुई। जिसके बाद जांच अधिकारी डीएसपी विनोद शंकर ने उनको औपचारिक तौर पर गिरफ्तार किया और करीब 4 घंटे तक उनसे अपने कार्यालय में पूछताछ की. इसके बाद आरोपी मुनमुन दत्ता को अंतरिम जमानत  पर छोड़ दिया गया.

डीएसपी कार्यालय के बाहर मुनमुन दत्ता की एक झलक पाने को आतुर लोगों का जमावड़ा लग गया. मुनमुन दत्ता खुद भी अपने साथ हाईकोर्ट की वकील व हाईकोर्ट के आदेश पर दो सुरक्षाकर्मियों व बाउंसरो के साथ डीएसपी कार्यालय पहुंची. मुनमुन दत्ता ने इस दौरान किसी भी मीडियाकर्मी से बात नहीं की. मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा हंसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कल्सन ने 13 मई 2021 दर्ज कराया था.

मुनमुन दत्ता ने इसके बाद अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर की थी. उस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने 22 सितंबर 2021 को खारिज कर दिया था. मुनमुन दत्ता की अग्रिम जमानत याचिका हिसार की एससी-एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत ने 28 जनवरी को खारिज कर दी थी, जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने अग्रिम जमानत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High Court) की शरण ली थी.

हाई कोर्ट के जज ने कहा था- पेश होने के लिए:-पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज अवनीश झिंगन ने गत 4 फरवरी को मुनमुन दत्ता को हांसी में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हो कर जांच में शामिल होने को कहा था. जांच अधिकारी को आदेश किए गए हैं कि मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर वह पूछताछ करने के बाद उसे अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया जाए. इसके अतिरिक्त जांच अधिकारी को निर्देश दिए गए थे कि वे आगामी 25 फरवरी को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के समक्ष पेश करें.

मुनमुन दत्ता ने पिछले साल 9 जनवरी को यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ अभद्र व अपमान जनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता रजत कलसन ने 13 मई 2021 को मुनमुन दत्ता के खिलाफ थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था.

युवराज और युविका चौधरी भी पेश हो चुके हैं मामले
गौरतलब है कि पिछले साल 9 मई को मुनमुन दत्ता ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर दलित समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी जिस पर हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने थाना शहर हांसी में मुनमुन दत्ता के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था. इससे पहले वह दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह व फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं. उन्हें भी हांसी पुलिस के समक्ष आकर जांच में शामिल होना पड़ा था तथा पुलिस ने उन्हें भी औपचारिक तौर पर गिरफ्तार पर अंतरिम जमानत पर छोड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *