
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, ९ फरवरी २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:०५
सूर्यास्त: 🌅 ०६:०४
चन्द्रोदय: 🌝 ११:५५
चन्द्रास्त: 🌜२६:०२
अयन 🌕 उत्तरायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: 🌫️ शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (आनन्द)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 अष्टमी (०८:३० तक)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (२४:२३ तक)
योग 👉 ब्रह्म (१७:५२ तक)
प्रथम करण 👉 बव (०८:३० तक)
द्वितीय करण 👉 बालव (२१:४७ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 मकर
चंद्र 🌟 वृष
मंगल 🌟 धनु (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु 🌟 कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 धनु (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 मकर (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
राहु 🌟 वृष
केतु 🌟 वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌️❌️❌️
अमृत काल 👉 २१:४२ से २३:३०
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 पूरे दिन
रवियोग 👉 २४:२३ से ३१:०१
विजय मुहूर्त 👉 १४:२१ से १५:०५
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४९ से १८:१३
निशिता मुहूर्त 👉 २४:०५ से २४:५७
राहुकाल 👉 १२:३१ से १३:५४
राहुवास 👉 दक्षिण
यमगण्ड 👉 ०८:२४ से ०९:४७
होमाहुती 👉 शुक्र
दिशाशूल 👉 उत्तर
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (२४:२३ से)
अग्निवास 👉 आकाश
चन्द्रवास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 श्मशान में (०८:३० से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (गुड अथवा दुध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
ठा० दामोदर प्राकट्योत्सव (वृन्दावन), विवाहादि मुहूर्त तुला-वृश्चिक ल. रात्रि १२:३१ से ०३:३६, मकर ल. रात्रि ०५:४० से प्रातः ०६:२७ तक आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २४:२३ तक जन्मे शिशुओ का नाम
कृतिका नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (ई, उ, ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमश: (ओ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – २९:३६ से ०७:१७
कुम्भ – ०७:१७ से ०८:४३
मीन – ०८:४३ से १०:०६
मेष – १०:०६ से ११:४०
वृषभ – ११:४० से १३:३५
मिथुन – १३:३५ से १५:५०
कर्क – १५:५० से १८:१२
सिंह – १८:१२ से २०:३०
कन्या – २०:३० से २२:४८
तुला – २२:४८ से २५:०९
वृश्चिक – २५:०९ से २७:२९
धनु – २७:२९ से २९:३२
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०२ से ०७:१७
रोग पञ्चक – ०७:१७ से ०८:३०
शुभ मुहूर्त – ०८:३० से ०८:४३
मृत्यु पञ्चक – ०८:४३ से १०:०६
रोग पञ्चक – १०:०६ से ११:४०
शुभ मुहूर्त – ११:४० से १३:३५
मृत्यु पञ्चक – १३:३५ से १५:५०
अग्नि पञ्चक – १५:५० से १८:१२
शुभ मुहूर्त – १८:१२ से २०:३०
रज पञ्चक – २०:३० से २२:४८
शुभ मुहूर्त – २२:४८ से २४:२३
चोर पञ्चक – २४:२३ से २५:०९
शुभ मुहूर्त – २५:०९ से २७:२९
रोग पञ्चक – २७:२९ से २९:३२
शुभ मुहूर्त – २९:३२ से ३१:०१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपके आस पास का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा कार्य व्यवसाय में भी निश्चितता नही रहेगी परन्तु फिर भी इनसे आपकी मानसिक शांति भंग नही होगी। मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे संतोषी प्रवृति अनैतिक कार्यो से बचायेगी। स्वयं के कार्यो को छोड़ अन्य के काम करने में अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी जिससे व्यवसाय के साथ ही घरेलू कार्य भी प्रभावित होंगे विलम्ब होने पर किसी की आलोचना सुननी पड़ेगी। परन्तु सामाजिक सम्मान अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगा। नौकरी पेशा जातको को विरोधों के बावजूद भी पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन लाभ के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा। घरेलू वातावरण आज अस्त-व्यस्त रहने से असहजता होगी। फिर भी संध्या के बाद का समय आनंद से व्यतीत होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा रहेगा। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से किये वादे पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे थोड़ी गरमा गरमी भी होगी फिर भी स्वयं ही शांति से इसका समाधान निकाल लेंगे। आप अपनी भावनाओं को किसी के आगे सांझा करने से कतराएंगे आपसी संबंध को बचाना इसका मूल उद्देश्य रहेगा। लोगो की उद्दंडता को मजबूरन नजरअंदाज करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा। खर्च लायक आय आसानी से हो जाएगी। खर्च करने में भी मितव्ययता बरतेंगें। जिस भी कार्य को लेकर निश्चिन्त रहेंगे उसी में विघ्न उपस्थित होगा। गले अथवा छाती संबंधी व्याधि से परेशानी होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन हानिकारक रहेगा। प्रत्येक कार्य मे सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय के साथ घरेलू कार्यो में जल्दबाजी ना करें आर्थिक हानि के प्रबल योग बन रहे है। निराशा में किसी से अभद्र व्यवहार कर सकते है भावनाओ पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नई परेशानियां खड़ी होंगी। कार्य व्यवसाय किसी कारण से ठप्प हो सकता है। यात्रा में विशेष सावधानी बरतें वाहन अथवा उपकरण से दुर्घटना का भय है। किसी से लेन-देन लो लेकर कहासुनी हो सकती है व्यवहारिकता अपनाए। धन लाभ संध्या के आस-पास मेहनत करने पर ही होगा। गृहस्थ में आपसी मतभेद रहने से उदासीनता रहेगी बाहर समय बिताना अधिक पसंद करेंगे मनोरंजन की योजना अंत समय मे टल सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिये सम्मानजनक रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ कमी रहेगी लेकिन मानसिक रूप से भले बुरे का ध्यान रख कर ही प्रत्येक कार्य को करेंगे। काम-धंधा ज्यादा उम्मीद नही रहेगी लेकिन नए लोगो से पहचान भविष्य के लिये अवश्य लाभ के मार्ग खोलेगी।दोपहर के समय शिथिलता बनेगी परन्तु व्यस्तता के कारण महसूस नही होगी। एक से अधिक क्षेत्र में भाग्य आजमाएंगे। आप संबंधों के प्रति ईमानदारी दिखाएंगे लेकिन बाहर के लोगो के कारण परिजनों की उपेक्षा आपसी मतभेद को जन्म देगी घर के लोगो मे ईर्ष्या की भावना कुछ समय के लिए आपको असहज रखेगी। संध्या के समय थोडी गरमा गर्मी होने के बाद माहौल सामान्य हो जाएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन प्रातः काल से ही किसी विशेष कार्य को लेकर दौड़-धूप करनी पड़ेगी लेकिन आज की गई मेहनत व्यर्थ नही जाएगी देर अबेर ही सही परिणाम लाभदायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से आश्चर्यजनक परिणाम मिलने से उत्साह बढेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से बना कर रहें अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते है।
कार्य क्षेत्र पर आज स्थिति आपकी पकड़ में रहेगी मनचाहा लाभ मिलने से उत्साह वृद्धि होगी। परोपकार की भावना भी बनी रहेगी मांगने वालों को मना नही कर सकेंगे इससे आपको आर्थिक परेशानी भी हो सकती है परन्तु कुछ समय के लिए ही। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी सदस्य की मांग समय पर पूरी ना करने से नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका व्यवहार एक समान नही रहेगा। पल पल में बदलती मनोदशा खुद के साथ अन्य लोगो को भी परेशानी में डालेगी। किसी भी कार्य मे एक बार मे निर्णय नही ले सकेंगे। धर्म कर्म अथवा टोन टोटके में रुचि लेंगे। दिन के आरंभिक भाग में घरेलू कार्यो की व्यस्तता रहेगी मध्यान बाद का समय व्यावसायिक गतिविधियों के कारण व्यस्त रहेगा जिसका फल धन लाभ के रूप में अवश्य मिलेगा। व्यवसायी वर्ग कुछ नई योजनाएं बनाएंगे लेकिन अभी इन्हें प्रभाव में ना लाये। पारिवारिक वातावरण किसी ना किसी की नजर अंदाजि के कारण खराब होगा आज संबंधों के प्रति धैर्य एवं तालमेल बनाने की अधिक आवश्यकता है। संध्या पश्चात सेहत नरम होगी प्रत्येक कार्य मे अरुचि रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन के आरम्भ से मध्यान तक शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा कार्य क्षेत्र पर भी अन्य लोगो के भरोसे रहना पड़ेगा। दोपहर बाद सेहत में सुधार आने लगेगा फिर भी ज्यादा परिश्रम वाले कार्य से बचें। व्यावसायिक स्थल पर आज का दिन सुस्त ही रहेगा लेकिन संध्या के समय आकस्मिक लाभ से उत्साहित तो होंगे परंतु खर्च भी आकस्मिक होने से धन संचय नही कर सकेंगे। घर मे आज किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। अन्य घरेलू कार्यो में भी दौड़ धूप लगी रहेगी। नौकरी पेशा जातक कुछ समय के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज घर एवं बाहर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी आज आप जिस किसी का भी पक्ष लेंगे अथवा जो भी निर्णय लेंगे उसमे अवश्य ही जय होगी। काम-धंधा भी अन्य लोगो से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में आज लिए निर्णय निकट भविष्य में धन लाभ कराएंगे। आज भी धन लाभ आशानुकूल रहेगा। सरकारी कार्य मध्यान से पहले उलझेंगे इसके बाद करना ही बेहतर रहेगा। नए कार्य आज आरंभ ना करें। नौकरी पेशा जातक लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं मनोरंजन पर खर्च होगा। घर मे मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा बनेगी। मामूली बहस हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप स्वयं निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे लेकिन अपने संपर्क में आने वालों को अवश्य परेशानी में डालेंगे। सहकर्मी भी आपसे नाराज रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर दिन का आरंभिक भाग ढीला रहेगा लेकिन मध्यान बाद से रात्रि के बीच में लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ कार्य जोड़ तोड़ कर बना लेंगे परन्तु कुछ कार्य आपके अड़ियल रवैये के कारण बीच मे लटक सकते है। व्यवहार की कमी कुछ ना कुछ नुकसान अवश्य कराएगी। विरोधी प्रबल रहेंगे लेकिन आपके सामने आने की हिम्मत नही करेंगे हित शत्रुओ से विशेष सतर्क रहें। घर मे किसी की अनैतिक जिद्दी के आगे झुकना पड़ेगा। संतानो का व्यवहार अनापेक्षित रहने से दुख होगा। फिर भी धन लाभ संतोषजनक एवं जरूरत पड़ने पर हों ही जायेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा थोड़ा राहत वाला रहेगा। लेकिन आज आपका स्वभाव कुछ गर्म रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजनों के काम से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी मौन रहने का प्रयास करें अन्यथा अनुकूल बनी परिस्थितियों का लाभ नही उठा सकेंगे। कार्य व्यवसाय में कुछ कमी रहने के बाद भी धन की आमद निश्चित रूप से होगी। भविष्य के लिए भी संचय कर सकेंगे। बीच मे सेहत अवश्य थोड़ी नरम रहेगी फिर भी दैनिक कार्यो पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक दुविधा रहने पर भी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे सहकर्मियों साथ मिलने से मन लगा रहेगा। आज लंबी यात्रा की योजना भी बनेगी। मध्यान बाद पारिवारिक जीवन मे संतुलन स्थापित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। दिन के आरंभ से ही काम आपकी सोच से उल्टे होंगे मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से परिवार का वातावरण भी खराब होगा। परिवार से राहत की उम्मीद लगाना निरर्थक रहेगा। किसी के साथ उदार स्वभाव रखने पर भी बदले में धोखा एवं अपमान ही मिलेगा। घरेलू कलह से बचने के लिए मौन धारण उत्तम उपाय है। धन संबंधित व्यवहार अतिआवश्यक होने पर ही करें आज किसी प्रलोभन के जाल में फंसने से आर्थिक क्षति हो सकती है। व्यवसाय में भी गलत निर्णय हानि का कारण बनेगा। भविष्य को लेकर मन व्याकुल रहेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने से कार्य मन लगाकर नही कर पाएंगे। रात्रि के समय कुछ शांति मिलेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहेगा। दिन के आरंभ में दैनिक अथवा घरेलू कार्यो को लेकर व्यस्त रहेंगे इसके बाद व्यावसायिक कारणों से परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल थोड़ी विलम्ब से लेकिन अवश्य मिलेगा। किसी सौदे की बात पक्की होने से व्यवसायी वर्ग प्रसन्न होंगे। नौकरी पेशा लोग जल्दबाजी में कार्य पूर्ण करेंगे जिससे छोटी मोटी भूल हो सकती है लेकिन नुकसानदायी नही रहेगी। परिवार में आज एक साथ कई फरमाइशें मिलने से परेशानी होगी किसी सदस्य द्वारा इसका निराकरण भी शीघ्र ही हो जाएगा। आज अन्य लोगो के कारण आपके मन की इच्छाएं अधूरी रह सकती है। फिजूल खर्ची से बचना होगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 09 फरवरी 2022 बुधवार संवत् 2078 माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि प्रातः 08:31 बजे तक रहेगी बाद नवमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:06 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:18 बजे होगा । कृत्तिका नक्षत्र मध्य रात्रि 12:23 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:38 से 02:02 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज अष्टमी तिथि वृद्धि , बुधाष्टमी , सर्वार्थ सिद्ध योग संपूर्ण दिनरात , रवि योग मध्य रात्रि 12:23 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता रहेगी । सर्दी , कफ , बुखार की पीड़ा सताएगी । धर्म में खर्च होगा । खर्च बढ़ेगा । लुभावने ऑफरों में न पड़ें । जमीन , मकान आदि के दस्तावेजों में ठगाई हो सकती है ।
वृषभ :~ आज आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी । व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे । परिवार और मित्रों के साथ हँसी – खुशी से पल बिताएंगे । प्रवास – पर्यटन होगा । विशेषरूप से महिला वर्ग से लाभ होगा ।
मिथुन :~ आज आपका हर कार्य सरलता से होंगे । घर , आफिस तथा सामाज में अनुकूल वातावरण से प्रसन्नता रहेगी । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । पदाधिकारियों के सहयोगपूर्ण व्यवहार से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा ।
कर्क :~ आज आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि से प्रसन्नता में वृद्धि होगी । विदेश से शुभ समाचार मिलेगा । धार्मिक कार्य , देवदर्शन से आनंद होगा । पारिवार के साथ समय व्यतीत कर सकेगें ।
सिंह :~ आज आप स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे । बीमारी में खर्च होगा । क्रोध और वाणी संयमित रखे । पारिवारिक मनमुटाव होगा । बाहर खाने – पीने से स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।
कन्या :~ सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति प्राप्त होगी । स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा । नए वस्त्रालंकारों की खरीदारी करेंगे तथा पहनेंगे भी । भागीदारी के लिए समय अनुकूल है ।
तुला :~ आज नौकरी वालों के लिए लाभदायक दिन है । नौकरीवालों को यश और सफलता मिलेगी । पारिवारिक सौहार्द रहेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।
वृश्चिक :~ आज आपमें शारीरिक व मानसिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा । परिवार में कलह के माहौल से मन उदास रहेगा । अनिद्रा रहेगी । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । सार्वजनिक अपमानित हो सकते है ।
धनु :~ आज आपका दिन सुखमय बीतेगा । अनुकूल परिस्थिति से हर कार्य सरलतापूर्वक कर सकेंगे । मन प्रसन्न रहेगा । व्यापार में आर्थिक लाभ होगा । भागीदारी में लाभ होगा ।
मकर :~ आज आपकी दुविधाओं से निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । जिससे उलझन होगी । स्वास्थ्य नरम – गरम रहेगा । वाणी संयमित रखे वादविवाद मै स्वजनों से मनमुटाव होगा । कार्य में कम सफल होंगे ।
कुंभ :~ आज आप आनंदित , उत्साहित और प्रसन्नचित्त रहेंगे । नए कार्य लाभदायक होगा । मित्रों , स्वजनों के साथ भोजन का आनंद लेंगे । यात्रा का योग है । लक्ष्मी की कृपा रहेगी । धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा । निर्धारित कार्य सफल होंगे ।
मीन :~ आज आपमें चेतना और स्फूर्ति रहेगी । नए कार्य मे सफलता मिलेगी । धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे । मन की दुविधा की स्थिति में निर्णय स्थगित रखे । ( डाँ.अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।